बिहार की राजधानी पटना में हुआ सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन लड़कियों के साथ तीन लड़के आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए

By एस पी सिन्हा | Published: October 11, 2022 05:25 PM2022-10-11T17:25:46+5:302022-10-11T17:29:03+5:30

छापेमारी में तीन लड़कियों के साथ तीन लड़कों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। शहर के पॉश इलाके बोरिंग रोड स्थित यमुना अपार्टमेंट में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। 

Sex racket busted in Bihar's capital Patna, three boys along with three girls were caught in a compromising position | बिहार की राजधानी पटना में हुआ सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन लड़कियों के साथ तीन लड़के आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए

बिहार की राजधानी पटना में हुआ सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन लड़कियों के साथ तीन लड़के आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए

Highlightsछापेमारी में तीन लड़कियों के साथ तीन लड़कों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गयाशहर के पॉश इलाके बोरिंग रोड स्थित यमुना अपार्टमेंट में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप छापेमारी के दौरान पार्लर की संचालिका मौके से फरार हो गई

पटना: बिहार की राजधानी पटना में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। यहां पॉश इलाके एसके पुरी थाना अंतर्गत स्टाइल बाल वैलनेस स्पा के बारे में गुप्त सूचना मिली तो पुलिस ने सोमवार की रात में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान ब्‍यूटी पार्लर के अंदर का नजारा देखकर पुलिस वाले भी दंग रह गए।

पुलिस का कहना है कि यहां देह व्‍यापार का धंधा हो रहा था। छापेमारी में तीन लड़कियों के साथ तीन लड़कों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। शहर के पॉश इलाके बोरिंग रोड स्थित यमुना अपार्टमेंट में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। 

बताया जा रहा है कि जिस्म का यह काला कारोबार लंबे समय से यहां चल रहा था। यहां ब्यूटी पार्लर के नाम पर सेक्स रैकेट का धंधा चलाया जा रहा था। छापेमारी के दौरान पार्लर की संचालिका मौके से फरार हो गई। इन लड़कियों के साथ कई लड़के भी थे, जिन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़के और लड़कियों से पूछताछ की जा रही है। लड़के-लड़कियों ने पुलिस के पूछताछ करने पर अजीबोगरीब जवाब दिए। मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है। 

वहीं सैलून से पुलिस ने 2.5 लाख रुपया, 6 मोबाइल, 2 स्कैनर और 2 स्वाईप मशीन समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। बताया जा रहा है कि महिला कोड के जरिए ग्राहक से डील करती थी। ग्राहक से बॉडी मसाज की डीलिंग होती थी। 

पुलिस हिरासत में लिए गये लोगों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। आखिर पॉश इलाके मे किसकी शह पर ये 'जिस्म का काला कारोबार' चल रहा था इसकी खोजबीन की जा रही है। बताया जा रहा है कि ये धंधा बेरोकटोक सालों से चल रहा था। फिलहाल पुलिस की छापेमारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

Web Title: Sex racket busted in Bihar's capital Patna, three boys along with three girls were caught in a compromising position

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे