लाइव न्यूज़ :

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ः चेहरे के हिसाब से तय होती थी लड़की की कीमत, 1000-10,000 तक में लगती थी जिस्म की बोली

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 20, 2018 11:13 IST

मध्यप्रदेश में सरकार बदलने के बाद पुलिस के तेवर भी बदले-बदले नजर आने लगे हैं. मंगलवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा सटोरियों के अलावा मादक पदार्थों के विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश के बाद राजधानी भोपाल में पुलिस ने जगह-जगह छापेमारी तेज कर दी है.

Open in App

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने 3 युवतियां और 4 युवकों का एक फ्लैट से गिरफ्तार किया है. रैकेट को एक महिला संचालित करती थी, जो लड़कियों का चेहरा दिखाकर उनकी कीमत तय करती थी.

राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक फ्लेट से सेक्स रैकेट चलाने के मामले में सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला सहित 3 युवतियों के साथ 4 युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि कोहेफिजा स्थित एक्सिम बिल्डिंग के एक फ्लेट में अवैध गतिविधियां संचालित की जाती है.

इस सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां पर एक आरक्षक को ग्राहक बनाकर भेजा और लड़की का सौदा किया. पुलिस के अनुसार सेक्स रेकेट चलाने वाले महिला वाट्स एप के जरिए युवतियों का चेहरा दिखाकर ग्राहक बनाती थी. ग्राहकों से वह 1 हजार रुपए से लेकर 10 हजार रुपए तक वसूलती थी.

इसके पास राजधानी भोपाल के अलावा मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के लोगों के संपर्क होने की बात भी सामने आई है. पुलिस ने जिन्हें गिरफ्तार किया है, उनमें एक युवती और एक युवक भी मुंबई निवासी बताए जा रहे हैं.

पुलिस का कहना है कि रैकेट का संचालन करने वाली महिला ही सारी बातें करती थी और ग्राहक को वही फ्लेट पर बुलाती थी. सेक्स रैकेट का संचालन करने वाली महिला को पांच साल पहले भी पुलिस न गिरफ्तार किया था.

पूर्व मंत्री समर्थक सटोरिया गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में सरकार बदलने के बाद पुलिस के तेवर भी बदले-बदले नजर आने लगे हैं. मंगलवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा सटोरियों के अलावा मादक पदार्थों के विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश के बाद राजधानी भोपाल में पुलिस ने जगह-जगह छापेमारी तेज कर दी है. इसके तहत आज पूर्व विधायक विश्वास सारंग समर्थक बाबू मस्तान को गिरफ्तार किया है.

बाबू मस्तान सट्टा चलाता है. उसे पहले से ही पुलिस का संरक्षण था. इसके पीछे यह बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री विश्वास सारंग के कारण पुलिस उस पर कार्रवाई नहीं कर पाती थी. बाबू मस्तान की पत्नी मसर्रत मस्तान भाजपा पार्षद है.

टॅग्स :सेक्स रैकेटमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह