लाइव न्यूज़ :

यहाँ महिला धड़ल्ले से चला रही थी सेक्स रैकेट, जॉब का झांसा देकर फँसाती थी लड़कियां

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 23, 2018 09:46 IST

Open in App

नागपुर: गोकुलपेठ मार्केट में सलुन की आड़ में चल रहा देह व्यापार का अड्डा पुलिस के हाथ लगा है. पुलिस ने अड्डे की संचालिका और उसके साथी को गिरफ्तार किया है. आरोपी शलिनी लक्ष्मण कांबले (36) तथा तुषार कन्हैया परसवानी (24) महेश नगर, शांतिनगर है. शालिनी ने दो माह पहले गोकुलपेठ मार्केट की लोट्स बिल्डिंग में स्वान फैमिली सलुन आरंभ किया था. वहां से देह व्यापार का अड्डा चला रही थी.

इसकी सामाजिक सुरक्षा शाखा (एसएसबी) को भनक लग गई. उसने बुधवार की शाम आरोपियों को पकड़ने के लिए डमी ग्राहक भेजा. आरोपियों द्वारा युवती का सौदा करते ही पुलिस ने छापा मारकर दोनों को पकड़ लिया. उनके अड्डे पर तीन युवतियां मिली. उनका देह व्यवसाय के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था. शलिनी पहले सलुन में काम करती थी. दो साल पहले उसने खुद का कारोबार करने लगी थी. उसने दो माह पहले लोट्स बिल्डिंग में दुकान किराये से ली थी. दुकान का किराया ही 30 हजार रुपए माह था.

बेरोजगार युवतियों को अधिक कमाई का झांसा देकर देह व्यापार के लिए तैयार किया था. शालिनी पीडि़ता युवतियों को 5 हजार रुपए माह वेतन देती थी. ग्राहक काउंटर पर 2 हजार रुपए देकर युवती के पास जाता था. उसे युवती को 500 रुपए देने होते थे. प्रत्येक ग्राहक के बदले में शालिनी युवती को 100 रुपए देती थी. इस तरह युवती को हर ग्राहक पर 600 रुपए मिलते थे. यदा-कदा ग्राहक से टीप भी मिलती थी. इसी तरह ग्राहक भेजने का काम तुषार परसवानी करता था. वह भी काफी समय से इस कारोबार में है. उसे भी हर ग्राहक के 200 रुपए मिलते थे. काफी समय से देह व्यापार में होने से शालिनी और तुषार के पास ग्राहकों की कमी नहीं होती थी.

आरोपियोंं के खिलाफ अंबाझरी थाने में अनैतिक व्यापार निरोधक कानून (पीटा) का मामला दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई डीसीपी संभाजी कदम, निरीक्षक विक्रम गौड़, मीना जगताप, पीएसआई स्मिता सोनवणे, दामोदर राजुरकर, सूभाष खेड़कर, सुरेखा सांडेकर, छाया राउत, साधना चव्हाण तथा बलीराम ने की.

आरोपियोंं के खिलाफ अंबाझरी थाने में अनैतिक व्यापार निरोधक कानून (पीटा) का मामला दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई डीसीपी संभाजी कदम, निरीक्षक विक्रम गौड़, मीना जगताप, पीएसआई स्मिता सोनवणे, दामोदर राजुरकर, सूभाष खेड़कर, सुरेखा सांडेकर, छाया राउत, साधना चव्हाण तथा बलीराम ने की.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह