लाइव न्यूज़ :

मुंबईः साल 2016 में 72 फीसदी नाबालिग लड़कियां रेप का हुईं शिकार, चौंकाने वाले आंकड़े सामने 

By भाषा | Updated: March 28, 2018 03:48 IST

वर्ष 2015 में बलात्कार के 712 मामले दर्ज हुए जिनमें से 448 पीड़िताएं नाबालिग थीं। अप्रैल 2016 से मार्च 2017 के बीच शहरभर के थानों में 15,867 आपराधिक मामले दर्ज हुए।

Open in App

मुंबई, 28 मार्चः मुंबई में वर्ष 2016 में बलात्कार के दर्ज हुए कुल प्रकरणों में से 72 फीसदी मामलों में नाबालिग लड़कियां पीड़िता थीं। मुंबई में कानून व्यवस्था और पुलिसिंग पर प्रजा फाउंडेशन की सालाना रिपोर्ट में यह आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि 2016 में शहर में बलात्कार के कुल 628 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 455 यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) के तहत दर्ज किए गए।

रिपोर्ट में बताया गया कि वर्ष 2015 में बलात्कार के 712 मामले दर्ज हुए जिनमें से 448 पीड़िताएं नाबालिग थीं। अप्रैल 2016 से मार्च 2017 के बीच शहरभर के थानों में 15,867 आपराधिक मामले दर्ज हुए। वर्ष 2015-16 में यह आंकड़ा 17,539 था। इस हिसाब से दर्ज मामलों में 17 फीसदी की कमी आई है।

रिपोर्ट के अनुसार, बलात्कार के मामलों में भी कमी आई है। जहां 2016-17 में बलात्कार के 576 मामले दर्ज हुए वहीं 2015-16 में इन मामलों की संख्या 728 थी।

इसी तरह से 2015-16 में छेड़छाड़ के 2,145 मामले दर्ज किए गए, जबकि 2016-17 में यह संख्या घटकर 2,103 हो गई। हत्या के मामलों में भी 17 प्रतिशत की कमी देखी गई है। 2015-16 में 170 हत्या के मामले दर्ज हुए थे, वहीं 2016-2017 में कत्ल के 141 प्रकरण दर्ज हुए।

रिपोर्ट के अनुसार, बलात्कार के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने से विभिन्न सत्र अदालतों से फैसला आने में औसतन 21.3 महीने का वक्त लगा, जबकि हत्या के मामले में इस प्रक्रिया में 24.7 महीने का समय लगा। 

टॅग्स :रेपमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना