लाइव न्यूज़ :

बिहार में सड़क दुर्घटनाओं में सात लोगों की मौत, 15 घायल

By भाषा | Updated: February 23, 2020 22:52 IST

हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि कार में सवार छह लोगों में से पांच एक ही परिवार के थे जबकि एक अन्य पारिवारिक मित्र था। अधिकारी ने बताया कि इनमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन घायलों को दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदो सड़क दुर्घटनाओं में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत सात लोगों की मौत हो गईककरघाटी गांव के पास एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

 बिहार के रोहतास और दरभंगा जिलों में रविवार को हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत सात लोगों की मौत हो गई जबकि 15 अन्य घायल हो गए। दरभंगा जिले के पुलिस उपाधीक्षक अनोज कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-57 पर ककरघाटी गांव के पास एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि कार में सवार छह लोगों में से पांच एक ही परिवार के थे जबकि एक अन्य पारिवारिक मित्र था। अधिकारी ने बताया कि इनमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन घायलों को दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान राजू झा (45), उनकी मां रेखा देवी (75) और बहन मधु कुमारी (22) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि हादसे में झा की पत्नी, उनका तीन वर्षीय बेटा और पारिवारिक मित्र घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि परिवार के लोग बच्चे का जन्मदिन मनाने के लिए मुजफ्फरपुर से सहरसा में अपने पैतृक गांव जा रहे थे।

एक अन्य दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर औवा गांव के पास हुई। इसमें यात्रियों को लेकर जा रही बस संतरों से लदे हुए एक ट्रक से जा टकरायी। दुर्घटना में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि कई यात्री घायल हो गए। रोहतास जिले में शिवसागर पुलिस थाने के एसएचओ सत्येंद्र सत्यार्थी ने बताया कि इस हादसे में मृतकों की पहचान विक्रम पाल (65), रेशमा खातून (55), मुख्तार खान (42), अजित कुमार (38) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि निजी बस भभुआ से सासाराम जा रही थी और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से जा टकरायी। सासाराम के सिविल सर्जन जर्नादन शर्मा ने बताया कि चार शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाये गये है। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा