लाइव न्यूज़ :

Seruna police station area:खेत में बनी ‘डिग्गी’ में चाची और भतीजे का शव मिला, दोनों के जूते और मोबाइल फोन बरामद, जानें सुसाइड नोट में क्या लिखा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 29, 2023 19:54 IST

Seruna police station area: थानाधिकारी इंद्रलाल ने बताया कि सेरुणा गांव कुछ दूरी पर खेत में बनी ‘डिग्गी’ में एक महिला और उसके भतीजे का शव मिला है।

Open in App
ठळक मुद्दे‘डिग्गी’ के बाहर दोनों के जूते और मोबाइल फोन मिले हैं।सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है।वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद हो सकेगा।

जयपुरः राजस्थान के बीकानेर जिले के सेरुणा थाना क्षेत्र में खेत में बनी ‘डिग्गी’ में एक महिला और उसके भतीजे का शव मिला है। राजस्थान में खेतों की सिंचाई के लिए बनाए गए छोटे तालाब को ‘डिग्गी’ कहते हैं। थानाधिकारी इंद्रलाल ने बताया कि सेरुणा गांव कुछ दूरी पर खेत में बनी ‘डिग्गी’ में एक महिला और उसके भतीजे का शव मिला है।

उन्होंने बताया कि ‘डिग्गी’ के बाहर दोनों के जूते और मोबाइल फोन मिले हैं। सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। इंद्रलाल ने बताया कि महिला के परिजनों की ओर से ससुराल पक्ष पर हत्या का मामला दर्ज करवाया गया है। उन्होंने कहा कि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद हो सकेगा।

अधिकारी ने कहा कि दोनों डिग्गी में कूदे हैं या कोई अन्य मामला है इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान नानू देवी (30) और हडमान मेघवाल (26) के रूप में की गई है। दोनों रिश्ते में चाची और भतीजा हैं। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम जारी है और रिपोर्ट के बाद वास्तविक कारणों का खुलासा हो पायेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानजयपुरहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?