Seruna police station area:खेत में बनी ‘डिग्गी’ में चाची और भतीजे का शव मिला, दोनों के जूते और मोबाइल फोन बरामद, जानें सुसाइड नोट में क्या लिखा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 29, 2023 19:54 IST2023-09-29T19:53:48+5:302023-09-29T19:54:38+5:30

Seruna police station area: थानाधिकारी इंद्रलाल ने बताया कि सेरुणा गांव कुछ दूरी पर खेत में बनी ‘डिग्गी’ में एक महिला और उसके भतीजे का शव मिला है।

Seruna police station area Dead bodies of aunt and nephew found in 'diggi' built field shoes and mobile phone both recovered know what written suicide note | Seruna police station area:खेत में बनी ‘डिग्गी’ में चाची और भतीजे का शव मिला, दोनों के जूते और मोबाइल फोन बरामद, जानें सुसाइड नोट में क्या लिखा...

सांकेतिक फोटो

Highlights‘डिग्गी’ के बाहर दोनों के जूते और मोबाइल फोन मिले हैं।सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है।वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद हो सकेगा।

जयपुरः राजस्थान के बीकानेर जिले के सेरुणा थाना क्षेत्र में खेत में बनी ‘डिग्गी’ में एक महिला और उसके भतीजे का शव मिला है। राजस्थान में खेतों की सिंचाई के लिए बनाए गए छोटे तालाब को ‘डिग्गी’ कहते हैं। थानाधिकारी इंद्रलाल ने बताया कि सेरुणा गांव कुछ दूरी पर खेत में बनी ‘डिग्गी’ में एक महिला और उसके भतीजे का शव मिला है।

उन्होंने बताया कि ‘डिग्गी’ के बाहर दोनों के जूते और मोबाइल फोन मिले हैं। सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। इंद्रलाल ने बताया कि महिला के परिजनों की ओर से ससुराल पक्ष पर हत्या का मामला दर्ज करवाया गया है। उन्होंने कहा कि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद हो सकेगा।

अधिकारी ने कहा कि दोनों डिग्गी में कूदे हैं या कोई अन्य मामला है इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान नानू देवी (30) और हडमान मेघवाल (26) के रूप में की गई है। दोनों रिश्ते में चाची और भतीजा हैं। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम जारी है और रिपोर्ट के बाद वास्तविक कारणों का खुलासा हो पायेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Web Title: Seruna police station area Dead bodies of aunt and nephew found in 'diggi' built field shoes and mobile phone both recovered know what written suicide note

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे