UP का वो सीरियल किलर, जिसने अब तक की 9 महिलाओं की हत्या, आखिर खून के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा
By आकाश चौरसिया | Updated: August 11, 2024 16:20 IST2024-08-11T16:16:17+5:302024-08-11T16:20:19+5:30

फोटो क्रेडिट- एक्स
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बरेली से हाल में कुलदीप कुमार गंगवार नाम के एक सख्स को ‘सिलसिलेवार किलर' को पुलिस ने गिरफ्तार किया। हालांकि, बताया जा रहा है कि वो बचपन से मुश्कल हालातों में था, जिसकी वजह से उसकी ऐसी मनोदशा हो गई। इसके बाद वो कई लोगों का कत्ल कर चुका है। गंगवार की उम्र 38 वर्ष है, उसे गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।
38 वर्षीय गंगवार को उसकी कथित हत्या की नौवीं और अंतिम हत्या के एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। सभी नौ महिलाएं में शामिल पहली पीड़िता की हत्या 5 जून, 2023 को किया और आखिर इस साल 2 जुलाई 2024 को नौवीं पीड़िता का मर्डर कर दिया।
पुलिस ने आरोपी को कैसे गिरफ्तार किया?
आर्य ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की समीक्षा, फर्जी लोगों की तैनाती और मोबाइल डेटा के विश्लेषण से जुड़ी गहन जांच के बाद गिरफ्तारी की गई। वर्ष 2023 और 2024 में मुख्य रूप से शाही और शीशगढ़ क्षेत्र में सुनसान स्थानों पर जंगल में छह अधेड़ महिलाओं की गला घोंटकर हत्या की घटनाएं प्रकाश में आई थीं।
उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि इन घटनाओं के संबंध में शाही और शीशगढ़ थानों में हत्या के मामले दर्ज किए गए थे। एसएसपी ने बताया कि गुरुवार को शाही थाने की एक टीम ने मुखबिर की सूचना और पहले से तैयार स्केच और वीडियो की मदद से मठिया के किनारे से करीब 35 वर्षीय कुलदीप की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
ये है कुलदीप गंगवार। ये सुनसान इलाके में महिलाओं को रोकता था। उनसे सेक्स करने के लिए बोलता था। मना करने पर चुनरी, दुपट्टे या साड़ी से गला घोंटकर मार देता था।
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) https://twitter.com/SachinGuptaUP/status/1821856491042721978?ref_src=tw…">August 9, 2024
UP के जिला बरेली में इस तरह कुल 9 महिलाओं के मर्डर हुए। बरेली पुलिस ने इसे "ऑपरेशन तलाश" नाम दिया। 22 टीमें बनाई। 1500… https://t.co/ZmIHlO6k4k">https://t.co/ZmIHlO6k4k; https://t.co/njwBT4B9gd">pic.twitter.com/njwBT4B9gd
उत्तर प्रदेश : जिला बरेली में 7 महीने के अंदर 50 km एरिया में 9 महिलाओं के मर्डर हुए। सबका पैटर्न एक जैसा था। खेत में लाश पड़ी थी, ज्वेलरी गायब थी। एक भी केस आज तक नहीं खुला। पुलिस ने अब 3 सस्पेक्ट के स्केच जारी किए हैं। लोगों से कहा है कि ऐसे लोग कहीं दिखें तो तुरंत बताएं। https://t.co/xuAdDzclCn">pic.twitter.com/xuAdDzclCn
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) https://twitter.com/SachinGuptaUP/status/1821405307311940029?ref_src=tw…">August 8, 2024
कुल 9 महिलाओं की हत्या
जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि आरोपी ने सभी सनसनीखेज हत्याएं करने की बात स्वीकार कर ली है। शुरू में पुलिस ने कहा था कि पिछले साल से शाही-शीशगढ़ इलाके में नौ महिलाओं की हत्या की गई है और संदेह है कि हत्याएं उसी व्यक्ति द्वारा की गई हैं जिसने पीड़ितों की गला घोंटकर हत्या की थी। एक साल बाद, बरेली पुलिस ने गवाहों के विवरण के आधार पर संदिग्धों के स्केच जारी किए।
थाना शाही https://twitter.com/hashtag/bareillypolice?src=hash&ref_src=twsrc%5…">#bareillypolice द्वारा विगत वर्ष 2023 व प्रचलित वर्ष 2024 में महिलाओं की हत्या की घटनाओं का किया गया सफल अनावरण, घटनाएं कारित करने वाला अभियुक्त कुलदीप गिरफ्तार। https://twitter.com/hashtag/UPPolice?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#UPPolicehttps://t.co/WZfW57pHfZ">pic.twitter.com/WZfW57pHfZ
— Bareilly Police (@bareillypolice) https://twitter.com/bareillypolice/status/1821857673047900514?ref_src=t…">August 9, 2024
हौजपुर गांव की अनीता देवी नामक ताजा पीड़िता का शव 2 जुलाई को गला घोंटने के निशान के साथ मिला था। पहली पीड़िता खजुरिया गांव की कुसमा थी, जिसकी हत्या करीब एक साल पहले 22 जुलाई को हुई थी। सुरागों की कमी के कारण पुलिस महानिरीक्षक (बरेली रेंज) राकेश सिंह ने सीधे जांच की कमान अपने हाथ में ले ली।