लाइव न्यूज़ :

Seraikela Murder: अपहरण कर चलती कार में गला घोंटकर हत्या, डॉ. मंडल शव को भालकी जंगल के पास फेंका, वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 29, 2024 17:45 IST

सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने बृहस्पतिवार सुबह करीब 10.30 बजे अपराध को अंजाम देने के बाद डॉ. बी. मंडल के शव को पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र के भालकी जंगल के पास फेंक दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के संबंध में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।घटनास्थल से करीब 34 किलोमीटर दूर शव फेंका गया था।अपराध के दौरान इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली गई है। 

सरायकेलाः झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में बृहस्पतिवार को 57 वर्षीय एक व्यक्ति का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया और चलती कार में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना राजनगर पुलिस थाने की सीमा में हुई थी। वहीं, इस घटना के संबंध में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने बृहस्पतिवार सुबह करीब 10.30 बजे अपराध को अंजाम देने के बाद डॉ. बी. मंडल के शव को पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र के भालकी जंगल के पास फेंक दिया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटनास्थल से करीब 34 किलोमीटर दूर शव फेंका गया था।

यह पूछे जाने पर कि क्या पीड़ित एक योग्य चिकित्सक या ग्रामीण चिकित्सक था, लुनायत ने कहा कि इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है लेकिन मंडल के दंत चिकित्सक बेटे के नाम पर ही उनका क्लीनिक पंजीकृत है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

अधिकारी ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, हालांकि कोवाली पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ में उन्होंने अपना अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि अपराध के दौरान इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली गई है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली