Sepahijala rape Crime News: मार्च में फेसबुक-इंस्टाग्राम पर दोस्ती, 16 वर्षीय किशोरी के साथ दो लोगों ने कई बार किया दुष्कर्म, पीड़िता ने मां को सारी बात बताई
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2024 13:11 IST2024-05-02T13:10:24+5:302024-05-02T13:11:21+5:30
Sepahijala rape Crime News: मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बुधवार को एक अदालत ने दो सप्ताह के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हम अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं।

सांकेतिक फोटो
Sepahijala rape Crime News: त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में 16 वर्षीय किशोरी के साथ सोशल मीडिया पर दोस्त बने दो लोगों ने कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि किशोरी की मार्च में फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए दोनों से दोस्ती हुई थी। बिशालगढ़ महिला पुलिस थाने की प्रभारी शेउली दास ने बताया कि लड़की 27 अप्रैल को जिले के एक दूरदराज के गांव में एक आरोपी के घर गई थी उस दौरान आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अधिकारी ने कहा कि वह अगली सुबह घर लौट आई। किशोरी के परिजनों को संदेह हुआ कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है तो उन्होंने उससे पूछा जिसके बाद उसने अपनी मां को सारी बात बताई।
पुलिस ने कहा कि मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज की गई और दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया। दास ने बताया, "हमने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बुधवार को एक अदालत ने दो सप्ताह के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हम अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं।"