लाइव न्यूज़ :

सड़क पर घूम और दौड़ रहे थे 4-5 बच्चे, तेंदुए ने हमला कर एक को दबोचा...

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 22, 2021 21:47 IST

तेंदुए ने 10 वर्षीय बालक रमन परते जाति गोंड पर हमला कर दबोच लिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देव्यक्ति भी तेंदुए के हमले में घायल भी हुआ है। घटना से समूचे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।तेंदुए को पकड़ने के लिए पेंच राष्ट्रीय उद्यान से बचाव दल को बुलाया गया है।

सिवनीःमध्य प्रदेश के सिवनी जिले में सोमवार सुबह तेंदुए के हमले में 10 वर्षीय एक आदिवासी बालक की मौत हो गई। केवलारी रेंज के प्रभारी रेंजर एस के वनवाले ने बताया, ‘‘सोमवार सुबह करीब सात बजे सकरी से लगे घोरलाटोला (पान्डीवाडा) गांव के 4-5 बच्चे घूमने एवं दौड़ने गए थे।

 

इसी दरमियान तेंदुए ने 10 वर्षीय बालक रमन परते जाति गोंड पर हमला कर दबोच लिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।’’ उन्होंने कहा कि बाकी बच्चे वहां से भाग कर अपनी जान बचाने में सफल रहे। वनवाले ने बताया कि रमन के साथियों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी, जिसके बाद जंगल पहुंचकर उन्होंने (ग्रागीणों ने) ने तेंदुए को घेर लिया है।

इस दौरान एक व्यक्ति भी तेंदुए के हमले में घायल भी हुआ है। इस घटना से समूचे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इसी बीच, वन विकास निगम के मंडल प्रबंधक वीसी मेश्राम ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पेंच राष्ट्रीय उद्यान से बचाव दल को बुलाया गया है।

उन्होंने कहा कि झाड़ियों में छिपे तेंदुए को बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने घेर रखा है, लेकिन उसे बचाना हमारी प्राथमिकता है, इसलिए वन अमला आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है।

पिछले करीब दो महीने में तेंदुए के हमले में यह क्षेत्र में चौथी व्यक्ति की मौत है। गौरतलब है कि इससे पहले इस क्षेत्र में तीन महिलाओं की तेंदुए के हमलों में मौत हो चुकी है, जिसके बाद अक्टूबर में जंगल में पिंजरे लगाकर वन अमले ने दो तेंदुए को पकड़ा था। उनमें से एक तेंदुए को वन विहार भोपाल व दूसरे तेंदुए को मुकुंदपुर चिड़ियाघर भेजा गया था।

मप्र : रेलवे पटरी के पास खड़ा होकर चलती ट्रेन के साथ वीडियो बनवा रहे युवक की मौत

सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के लिए रेल पटरी के पास खड़ा होकर तेज गति से चल रही ट्रेन के साथ अपना वीडियो बनवा रहे 22 वर्षीय एक युवक की मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में उसकी (ट्रेन की) चपेट में आ जाने से मौत हो गई।

पथरौटा थाने प्रभारी नागेश वर्मा ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार शाम करीब साढे़ पांच बजे इटारसी-नागपुर रेल मार्ग पर होशंगाबाद जिले के इटारसी स्थित शरददेव बाबा रेलवे पुलिया पर हुई और मृतक की पहचान पास के ही पंजाराकला गांव निवासी संजू चौरे (22) के रूप में हुई है।

वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ में यह सामने आया कि संजू सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के लिए चलती ट्रेन के साथ अपना वीडियो बनवा रहा था कि तभी वह ट्रेन के आने से आई तेज हवा से अपना संतुलन खो बैठा और ट्रेन से टकरा कर दूर जा गिरा और मूर्छित हो गया। वर्मा ने बताया कि उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा