लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: सीनियर्स ने पहले रॉड-डंडों से की जूनियर की जमकर पिटाई, दावा-फिर गर्म प्रेस से दागा सीना

By आजाद खान | Updated: November 6, 2022 11:05 IST

इस वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि सीनियर्स ने जूनियर के सीने को प्रेस से भी जलाया है। हालांकि इसकी अभी पुष्टी नहीं हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देसीनियर्स द्वारा जूनियर की रॉड-डंडों से पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सीनियर्स बुरी तरह से जूनियर को पीटते हुए दिखाई दे रहे है। इस घटना के बाद पुलिस ने चार छात्रों को गिरफ्तार किया है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग के नाम पर अपने जूनियर के साथ पिटाई की गई है। जारी वीडियो में यह देखा गया है कि कई सीनियर मिलकर एक जूनियर को पीट रहे है। 

दावा यह भी किया जा रहा है कि सीनियर द्वारा जूनियर को गर्म प्रेस से जलाया भी गया है। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने चार छात्रों को गिरफ्तार भी किया है। 

वीडियो में पीटते दिखा जूनियर

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि तीन से चार छात्र अपने एक जूनियर को बुरी तरह से पीट रहे है। सीनियर द्वारा डंडे और पीवीसी पाइप द्वारा छात्र को मारा गया है। वीडियो में जूनियर दर्द से कराहते हुए और अपनी बचाव करते हुए देखा जा रहा है। 

जूनियर की हालत देने के बावजूद भी सीनियर को उस पर तरस नहीं आ रहा है और वे उसे मारे जा रहे है। दावा यह भी किया जा रहा है कि छात्रों ने जूनियर के सीने को प्रेस से भी जलाया है। 

क्या है पूरा मामला

यह घटना आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज का है जहां पर रैगिंग के नाम पर एक जूनियर की खूब पिटाई की गई है। बताया जा रहा है कि यह घटना एसआरकेआर इंजीनियरिंग कॉलेज की है जहां सेकेंड ईयर में पढ़ रहे छात्र अंकित को प्रेम, प्रवीण, नीरज और स्वरुप नामक सीनियर ने उसकी जमकर पिटाई की है। 

इस पर बोलते हुए भीमावरम के पुलिस निरीक्षक बी कृष्ण कुमार ने बताया कि अंकित का एक लड़की से नजदीकियां थी जिस बात से उसके सीनियर नाराज थे। ऐसे में यह नाराजगी इतनी बढ़ गई कि  उन लोगों ने उसकी पिटाई ही कर दी है। मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।  

टॅग्स :क्राइमआंध्र प्रदेशवायरल वीडियोPoliceक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई