लाइव न्यूज़ :

सीमापुरीः ट्रक ने सड़क के डिवाइडर पर सो रहे छह लोगों को कुचला, चार लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2022 14:12 IST

दिल्लीः दो पीड़ितों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चार घायलों को जीटीबी अस्तपाल ले जाया गया, जिनमें से एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और एक अन्य की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के बाद फरार ट्रक चालक की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि घटना के संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।करीम (52), छोटे खान (25), शाह आलम (38) और उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद के शालीमार गार्डन निवासी राहुल (45) के रूप में की गई है।

नई दिल्लीः उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रक ने सड़क के डिवाइडर पर सो रहे छह लोगों को कुचल दिया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बुधवार को बताया कि घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

 

अधिकारी के मुताबिक, दो पीड़ितों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चार घायलों को जीटीबी अस्तपाल ले जाया गया, जिनमें से एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और एक अन्य की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद फरार ट्रक चालक की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि घटना के संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) आर सत्यसुंदरम ने बताया कि मंगलवार देर रात एक बज कर करीब 50 मिनट पर ‍एक ट्रक डीटीसी डिपो के यातायात सिग्नल को पार करते हुए डीएलएफ टी-प्वाइंट की तरफ जा रहा था, तभी उसने डिवाइडर पर सो रहे छह लोगों को कुचल दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सीमापुरी के रहने वाले करीम (52), छोटे खान (25), शाह आलम (38) और उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद के शालीमार गार्डन निवासी राहुल (45) के रूप में की गई है। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में घायल मनीष (16) उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद का, जबकि प्रदीप (30) ताहिरपुर का रहने वाला है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिससड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा