लाइव न्यूज़ :

Saudi Arabia Road Accident: सऊदी अरब के जीजान में सड़क दुर्घटना में 9 भारतीय की मौत, 11 अन्य घायल, विदेश मंत्री जयशंकर बोले-जानकर दुख हुआ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2025 19:11 IST

Saudi Arabia Road Accident: भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, "हम सऊदी अरब के पश्चिमी क्षेत्र में जीजान के निकट सड़क दुर्घटना में नौ भारतीय नागरिकों की दुखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देSaudi Arabia Road Accident: प्रभावित परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं। Saudi Arabia Road Accident: एक समर्पित हेल्पलाइन स्थापित की गई है।Saudi Arabia Road Accident: शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना करते हैं।

Saudi Arabia Road Accident: पश्चिमी सऊदी अरब के जीजान के निकट एक सड़क दुर्घटना में नौ भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। जेद्दा स्थित भारतीय मिशन ने बुधवार को यह जानकारी दी। मिशन ने कहा कि वह पूर्ण सहायता प्रदान कर रहा है तथा प्राधिकारियों एवं परिवारों के संपर्क में है। भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, "हम सऊदी अरब के पश्चिमी क्षेत्र में जीजान के निकट सड़क दुर्घटना में नौ भारतीय नागरिकों की दुखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं।"

बयान में कहा गया, "प्रभावित परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं। जेद्दा में भारत का महावाणिज्य दूतावास पूरी सहायता प्रदान कर रहा है और अधिकारियों तथा परिवारों के संपर्क में है। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना करते हैं। आगे की पूछताछ के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन स्थापित की गई है।"

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि उन्हें दुर्घटना और लोगों की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "जेद्दा में हमारे महावाणिज्यदूत से बात की, जो संबंधित परिवारों के संपर्क में हैं। वह इस दुखद स्थिति में पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे हैं।"

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसड़क दुर्घटनासऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा