लाइव न्यूज़ :

कमलेश तिवारी हत्याकांड: बेटे सत्यम तिवारी ने कहा- NIA करें जांच, हमें किसी और पर भरोसा नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2019 17:09 IST

इस मामले में कई जगह छापेमारी की गई और कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। अगर जरूरत पड़ी तो इन्हें रिमांड पर लिया जाएगा। प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि हत्या के पीछे मुख्य वजह 2015 का भड़काऊ भाषण था।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मुद्दे पर एक्शन मूड में है।सीएम योगी ने कहा कि वह सभी से मिलते हैं और परिवार से मुलाकात करने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।

हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी हत्याकांड मामले में अब उनके बेटे सत्यम तिवारी ने कहा कि हम चाहते हैं कि इस मामले की जांच राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) करें। हमें किसी पर भरोसा नहीं है। सत्यम तिवारी ने एएनआई न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा कि मेरे पिता की हत्या कर दी गई, जबकि उनके पास सुरक्षा गार्ड भी थे। ऐसे में हम प्रशासन पर भरोसा कैसे कर सकते हैं?

इससे पहले कमलेश तिवारी की मां ने हत्या का आरोप स्थानीय बीजेपी नेता पर लगाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता शिव कुमार गुप्ता ने मेरे बेटे की हत्यी की साजिश रची। 

कमलेश तिवारी की मां ने स्थानीय बीजेपी नेता शिव कुमार गुप्ता पर हत्या का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मां ने कहा कि लखनऊ में मुझसे पूछा गया कि मुझे क्या चाहिए। तब मैंने जवाब दिया कि मुझे बस अपने बेटे का शव चाहिए। उन्होंने बताया कि शिव कुमार गुप्ता ठठेरी का रहने वाला है और एक माफिया है, जिसके खिलाफ 500 से अधिक मामले दर्ज हैं।

कमलेश तिवारी की मां ने कहा कि उन्होंने स्थानीय मंदिर के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था और ढांचे के निर्माण के विवाद को लेकर मेरे बेटे को मार डाला।

प्रशासन का परिजनों को आश्वासन

वहीं, लखनऊ के डिवीजनल कमिश्नर मुकेश मेश्राम ने सीतापुर में कमलेश तिवारी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि परिजनों की मांग पर विचार किया जा रहा है। उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। मुख्यमंत्री के साथ उनकी मुलाकात तय हो गई है। हम उन्हें सरकारी आवास का सुझाव दे रहे हैं। 

मुकेश मेश्राम ने कहा कि घर के बड़े बेटे को आत्मरक्षा के लिए एक शस्त्र लाइसेंस दिया जाएगा। उनकी नौकरी की भी सिफारिश की जाएगी। उन्हें आर्थिक मदद भी मुहैया कराई जाएगी। कमेटी द्वारा जांच की जा रही है।

कमलेश तिवारी हत्याकांड में एसआईटी का गठन

इस मामले में कई जगह छापेमारी की गई और कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। अगर जरूरत पड़ी तो इन्हें रिमांड पर लिया जाएगा। प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि हत्या के पीछे मुख्य वजह 2015 का भड़काऊ भाषण था।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की सरेआम हत्या से सूबे में तनाव का माहौल है। फिलहाल यूपी सरकार ने एस के भगत की अगुवाई में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। 

टॅग्स :कमलेश तिवारीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेशक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह