लाइव न्यूज़ :

Satna Crime News: हाय रे जालिम!, रस्सी से 6 कुत्तों को बांधकर बोरे में भरा, ई-रिक्शा में रख नदी में फेंकने जा रहा था, रोने की आवाज सुनकर लोग दौड़े...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2024 13:22 IST

Satna Crime News: पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष गुप्ता ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देमोटरसाइकिल सवार दो लोगों को शक हुआ। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों को इस संबंध में कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Satna Crime News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में छह कुत्तों को बांधकर बोरों में रखने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आरोपी इन कुत्तों को नदी में फेंकने की योजना बना रहे थे। अधिकारी के मुताबिक, यह मामला बृहस्पतिवार को सतना शहर के बाहरी इलाके में उस समय सामने आया, जब दो राहगीरों ने आरोपियों को कुत्तों को ई-रिक्शा में ले जाते देखा। पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष गुप्ता ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है।

जिसमें उसे रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि कुत्तों को बांधकर बोरों में भर दिया गया है और उन्हें सतना नदी में फेंकने की तैयारी है। गुप्ता के अनुसार, वीडियो का संज्ञान लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

कोतवाली थाना प्रभारी शंखधर द्विवेदी ने बताया, "ई-रिक्शा में रखे बोरों के अंदर से कुत्तों के रोने की आवाज सुनकर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को शक हुआ। उन्होंने चालक को गाड़ी रोकने और बोरों को खोलने के लिए मजबूर किया, जिसमें उन्हें छह कुत्ते मिले।" द्विवेदी के मुताबिक, आरोपी नंदू बंशकार और प्रदीप बंशकार ने इन कुत्तों को नदी में फेंकने की योजना बनाई थी। उन्होंने बताया कि पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

टॅग्स :Madhya PradeshPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली