लाइव न्यूज़ :

बीजेपी पूर्व एमएलसी के बंद बंगले के पीछे महिला का शव-विक्षत शव बरामद, पुलिस ने जांच शुरू की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2022 14:58 IST

पुणेः पुलिस ने कहा कि पूर्व एमएलसी कांता नलवाडे के परिवार के सदस्यों को बंगले के परिसर की सफाई के दौरान शव मिला। परिवार के सदस्य कभी-कभार ही इस बंगले में रहने के लिए आते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला का आंशिक रूप से दबा हुआ शव-विक्षत शव बरामद हुआ है।पुलिस ने जांच शुरू कर दी। शव की पहचान की जा रही है।शव की पहचान कर ली जाएगी। मामले की जांच जारी है।

पुणेः महाराष्ट्र के सतारा जिले के एक गांव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधान पार्षद (एमएलसी) के बंद बंगले के पीछे महिला का आंशिक रूप से दबा हुआ शव-विक्षत शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

 

पुलिस ने कहा कि पूर्व एमएलसी कांता नलवाडे के परिवार के सदस्यों को बंगले के परिसर की सफाई के दौरान शव मिला। परिवार के सदस्य कभी-कभार ही इस बंगले में रहने के लिए आते हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “बंगले के पिछले हिस्से में एक महिला का आंशिक रूप से दबा हुआ क्षत-विक्षत शव मिला है।

परिवार के सदस्य जब शुक्रवार को सफाई करने के लिए वहां पहुंचे तो उन्हें यह शव दिखाई दिया।” उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्यों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी। शव की पहचान की जा रही है।

सतारा जिले के पुलिस अधीक्षक समीर शेख ने कहा, “हमने बंगला परिसर से एक महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया है। हम इस मामले की सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, “जल्द की शव की पहचान कर ली जाएगी। मामले की जांच जारी है।”

उप्र : रेल पटरी पर युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र में रेल पटरी पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। गौरीगंज के प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार ने शनिवार को बताया कि वरना ठीकर गांव के रहने वाले देव तिवारी (28) का क्षत-विक्षत शव 30 दिसंबर की देर शाम पास की रेल पटरी पर मिला। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और मौत की वजह के बारे में जल्द पता लगा लिया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPune Policeमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा