लाइव न्यूज़ :

पेट, गर्दन, मुंह और सीने में 15 बार चाकू से गोदा, रेप के बाद महिला को मारा, शव से कुछ दूर पडे़ थे कपड़े, बकरी के लिए चारा लाने गई थी

By एस पी सिन्हा | Updated: August 16, 2021 18:40 IST

बिहार के सारण जिले के बनियापुर थाना इलाके के पिरौटा का मामला है. मृतका गांव के ही तहीद हुसैन की पत्नी तैमूल निशा बताई जाती है.

Open in App
ठळक मुद्देमहिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दिया गया. महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद करीब 15 बार चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

पटनाः बिहार के सारण जिले के बनियापुर थाना इलाके के पिरौटा में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. इसमें एक महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दिया गया.

 

मृतका गांव के ही तहीद हुसैन की पत्नी तैमूल निशा बताई जाती है. अपराधियों ने उस महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद करीब 15 बार चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी. हत्या की घटना के बाद परिजन और गांववाले आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि महिला दिन में बकरी के लिए चारा लेने पास के ही एक बगीचे में गई थी.

शाम तक नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू कर दी. खोजबीन के दौरान जब कुछ लोग बगीचे की ओर गए तो वे सन्न रह गए. बगीचे में खून से लथपथ महिला की लाश पड़ी हुई थी. मृतका के चेहरे व सीने में गंभीर जख्म का निशान था. अपराधियों ने उसके पेट, गर्दन, मुंह और सीने समेत 15 से ज्यादा जगह पर चाकू मारा था. वह निर्वस्त्र औंधे मुंह पड़ी हुई थी.

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. तैमूल निशा का शव मिलने के बाद तत्काल परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की तो पहली नजर में मामला सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का नजर आया. आशंका जताई जा रही है कि तैमूल निशा को अकेला पाकर कुछ लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

राज छिपाने के लिए उसकी हत्या कर दी. तैमूल निशा की उम्र तकरीबन 32 साल थी. पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा, लेकिन लोगों ने इसका विरोध किया. इसके बाद किसी तरह आक्रोशित लोगों को शांत करवाया गया. पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पायेगा. पुलिस जांच में जुटी है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा