लाइव न्यूज़ :

सारणः चाचा ने 13 साल की मासूम भतीजी से किया बलात्कार, तीन माह से कर रहा था हैवानियत, गर्भवती होने पर खुला राज

By एस पी सिन्हा | Updated: July 17, 2022 16:40 IST

बिहार के सारण का मामला है. थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की से पहचान और संबंध होने का फायदा आरोपी ने उठाया. आरोपी लड़की को धमकाता रहा और जब लड़की गर्भवती हो गई, तब घर वालों के इस बात की जानकारी हुई. 

Open in App
ठळक मुद्देयौन शोषण की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. केस दर्ज हो जाने पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है.लड़की की हालत बिगड़ी तो परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया.

पटनाः बिहार के सारण जिले से एक घटना सामने आई है, जहां चाचा ने अपने ही नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पिछले 3 माह से हैवान चाचा 13 साल की मासूम से दुष्कर्म कर रहा था. शनिवार की देर शाम जब लड़की की हालत बिगड़ी तो परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया.

अस्पताल में डॉक्टरों ने परिजनों को लड़की के गर्भवती होने की बात बताई. इस कुकर्मी चाचा के हवस की शिकार होती रही पीड़ित भतीजी लोक लाज के डर से मुंह नहीं खोल रही थी. कलियुगी चाचा की करतूत से गांव में हड़कंप मच गया है. पीड़िता की माने तो कुछ समय पहले वह अपने ननिहाल गई थी. एक दिन उसके चाचा उसे वापस लाने के लिए गये थे.

जिसके बाद वो चाचा के साथ बाइक से आ रही थी. तभी रास्ते में चाचा ने बाइक रोक दी. इसके बाद उसने लड़की के जोर जबर्दस्ती करना लगा. फिर उसने धमकी दिया कि अगर यह बात किसी को बताई तो परिवार वालों को जान से मार देगा. डर के चलते लड़की ने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी. लड़की ने किसी को नहीं बताया तो आरोपी का मन और बढ़ गया.

उसने लड़की को कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया. इसी बीच लड़की गर्भवती हो गई तो यह पाप खुल गया. बात छिपाने के लिए आरोपी ने लड़की पर गर्भपात के लिए दबाव भी बनाया लेकिन कामयाबी नहीं मिली. वहीं लड़की के गर्भवती हो जाने की बात गांव में फैल गई. इसके बाद परिजनों के सहयोग से पीड़िता ने महिला थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई है.

पीड़िता के बयान पर बृजेश कुमार के खिलाफ यौन शोषण की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. केस दर्ज हो जाने पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. परिवार वालों ने स्पीड ट्रायल चला कर मामले में जल्द से जल्द आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है.

इस मामले में थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की से पहचान और संबंध होने का फायदा आरोपी ने उठाया. आरोपी लड़की को धमकाता रहा और जब लड़की गर्भवती हो गई, तब घर वालों के इस बात की जानकारी हुई. थानाध्यक्ष ने कहा है कि आरोपी के खिलाफ सभी सबूत जुटा लिए गए हैं. उसे जेल भेज दिया गया है. आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा