लाइव न्यूज़ :

12 साल की नाबालिग किशोरी को रास्ते से अगवा कर दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अत्यधिक रक्त स्राव के कारण हालत काफी गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: January 16, 2023 17:50 IST

बिहार के सारण जिले का मामला है। जितेंद्र यादव और रवि यादव नाम के दो युवकों ने रास्ते से उठा लिया और टूटे हुए घर में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देकिशोरी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और घरवालों को जानकारी दी।आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर कर रहे हैं। 

पटनाः बिहार में बेखौफ अपराधियों के अंदर प्रसाशन का डर दिखाई नहीं पड़ रहा है। जिसके चलते आये दिन अपराधी खुलेआम आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार के सारण जिले के नगर थाना क्षेत्र के महमूद चौक से बेखौफ दरिंदों ने 12 साल की नाबालिग किशोरी को रास्ते से अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

 

जिससे किशोरी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। घटना छपरा शहर की बताई जा रही है, जहां शासन-प्रशासन के आला अधिकारी बैठते हैं। बताया जाता है कि दरिंदों के हवस की शिकार हुई पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और घरवालों को इसकी जानकारी दी।

बाद में पुलिस में मामला दर्ज कराकर रात में ही बच्ची को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। कहा जा रहा है कि रविवार को पीडिता काम से वापस लौट रही थी। इसी दौरान जितेंद्र यादव व रवि यादव नाम के दो युवकों ने उसे रास्ते से उठा लिया और एक टूटे हुए घर में ले जाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

घटना के बाद अत्यधिक रक्त स्राव के कारण किशोरी की स्थिति गंभीर है। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि गया किशोरी किसी काम से महमूद चौक के समीप गई थी। इसी दौरान आरोपितों ने उसे अगवा कर लिया। फिर किसी सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

वहीं, पीड़िता ने इस मामले में नगर थाना मे प्राथमिकी दर्ज की है। उसमें दो लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस घटना को लेकर लोगों के बीच काफी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने इस शर्मनाक घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर कर रहे हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceरेपपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद