लाइव न्यूज़ :

बाइक से स्कूल जा रहे थे शिक्षक कुंदन कुमार, स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने रास्ते में घेरा और जबरन बैठाकर फरार, साथ बाइक ले गए?

By एस पी सिन्हा | Updated: January 6, 2026 16:53 IST

शिक्षक कुंदन कुमार का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही अपहृत शिक्षक को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के बाद से क्षेत्र के शिक्षकों और आम लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।फुटेज खंगालने के साथ-साथ संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।कोपा थाना क्षेत्र के पियनो गांव निवासी 35 वर्षीय कुंदन कुमार के रूप में हुई है।

पटनाः बिहार में बेखौफ अपराधियों के बीच पुलिस का कोई खौफ नहीं दिख रहा है। शायद यही कारण है कि अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी क्रम में सारण(छपरा) जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब विद्यालय जा रहे एक शिक्षक का स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने अपहरण कर लिया। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। अपहरण के दौरान अपराधी शिक्षक की बाइक भी अपने साथ ले गए। अपहृत शिक्षक की पहचान कोपा थाना क्षेत्र के पियनो गांव निवासी 35 वर्षीय कुंदन कुमार के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि कुंदन कुमार बनियापुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय करही में पदस्थापित हैं और रोज की तरह मंगलवार को भी अपने घर से बाइक से विद्यालय आ रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और जबरन गाड़ी में बैठाकर फरार हो गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना इतनी तेजी से हुई कि किसी को कुछ समझने या विरोध करने का मौका नहीं मिला। शिक्षक की बाइक को भी अपराधी अपने साथ लेते गए, जिससे आशंका जताई जा रही है कि अपहरण की योजना पहले से बनाई गई थी। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बनियापुर और कोपा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शिक्षक के परिजनों से पूछताछ की है और अपहरण के संभावित कारणों को खंगाला जा रहा है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि स्कॉर्पियो और अपराधियों की पहचान की जा सके।

फिलहाल शिक्षक कुंदन कुमार का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही अपहृत शिक्षक को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। घटना के बाद से क्षेत्र के शिक्षकों और आम लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Policeपटनानीतीश कुमारबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट