लाइव न्यूज़ :

सारण में महिला के साथ छह लोगों ने की दरिंदगी, वीडियो बना किया वायरल, प्राथमिकी दर्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: July 1, 2021 19:44 IST

बिहार के सारण जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव का मामला है. महिला एक सप्ताह पूर्व शौच के लिए घर से बाहर गई थी.

Open in App
ठळक मुद्दे छह बदमाशों ने उसे दबोच लिया. लोकलाज के भय से अंदर ही अंदर घुट रही थी.वीडियो जब परिजनों तक पहुंचा तो हैवानियत की घटना का पता चला.

पटनाः बिहार के सारण जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में पीड़ित महिला के बयान पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

घटना एक सप्‍ताह पूर्व की बताई जा रही है. महिला ने धमकी के कारण पहले तो परिवार व पति को नहीं बताया. पर जैसे ही सामूहिक दुष्कर्म का यह वीडियो पति के मोबाइल पर आया पूरे घर में भूचाल आ गया. फिर इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई और प्राथमिकी की कार्रवाई भी शुरू हो गई. बताया जाता है कि महिला एक सप्ताह पूर्व शौच के लिए घर से बाहर गई थी.

गांव के ही 6 लोगों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया

उसी दौरान छह बदमाशों ने उसे दबोच लिया. वह छोड़ देने की गुहार लगाती रही लेकिन हैवानों पर दरिंदगी सवार थी. सबने बारी-बारी से उसके साथ दुष्‍कर्म किया. इतना ही नहीं इसका वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया. घटना के बाद डरी-सहमी पीड़िता घर पहुंची. लेकिन लोकलाज के भय से अंदर ही अंदर घुट रही थी.

घटना 23 जून की रात की बताई जाती है जब महिला घर से कुछ ही दूरी पर शौच करने गई थी और गांव के ही 6 लोगों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया फिर वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. यही नहीं इस बात को घर में बताने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गई थी. लेकिन यह वीडियो जब परिजनों तक पहुंचा तो हैवानियत की घटना का पता चला.

पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही

इस घटना से लोग आक्रोशित हैं. इधर, प्राथमिकी दर्ज करने के बाद महिला थानाध्यक्ष मंजू कुमारी ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. महिला की मेडिकल जांच कराई जा रही है. महिला थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस ने कहा कि मामले में पीड़ित महिला के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है.

वायरल वीडियो का अवलोकन कर बदमाशों को चिह्नित कर लिया गया है. उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. वहीं, वीडियो में हैवानियत देखकर सभी सन्‍न हैं. इधर, घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है.

उनका कहना है कि इस तरह की हैवानियत करने वाले समाज में रहने के हकदार नहीं हैं. उन्‍हें कानून कड़ी से कड़ी सजा दे ताकि दूसरे दरिंदे इस तरह का कदम उठाने से पहले सौ बार सोचें. लोग इस घटना से सकते में हैं. 

टॅग्स :बिहारक्राइम न्यूज हिंदीपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?