लाइव न्यूज़ :

Saran Mother Murder: आखिर किस बात पर गुस्सा?, 2 बेटी ने मां को नशीला पदार्थ खिलाया, ईंट से चेहरे पर वार कर गला दबाकर बेरहमी से मार डाला

By एस पी सिन्हा | Updated: September 28, 2024 16:53 IST

Saran Mother Murder: सपी डॉ कुमार आशीष ने इस हत्याकांड के बारे में बताया कि मृतका पिंकी देवी की दूसरी शादी हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देSaran Mother Murder: पहली शादी कोपा थाना क्षेत्र के रामनगर चौखड़ा सुधीर सिंह हुई थी।Saran Mother Murder: दूसरी शादी मशरख के गंगोली निवासी उमेश सिंह से की थी। Saran Mother Murder: उमेश सिंह अपने बेटे के साथ किसी कांड में जेल में अभी बंद है।

पटनाः बिहार के सारण(छपरा) जिले से आए एक सनसनीखेज मामले से लोग हैरान रह गए। दो बहनों के द्वारा दिए गए एक घटना के अंजाम को किसी शातिर दिमाग वालों को भी मात देता दिखाई देता है। यहां दो बहनों ने अपनी सौतेली मां को ईंट पत्थर से कुचलकर मार डाला। पुलिस ने इस हत्याकांड का 48 घंटे के अंदर ने खुलासा कर लिया। इस घटना को अंजाम देने वाली दोनों सौतेली बेटियों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या में प्रयुक्त खून सने ईंट और रक्त रंजित कपड़ों को भी बरामद कर लिया गया है। एसपी डॉ कुमार आशीष ने इस हत्याकांड के बारे में बताया कि मृतका पिंकी देवी की दूसरी शादी हुई थी।

पहली शादी कोपा थाना क्षेत्र के रामनगर चौखड़ा सुधीर सिंह हुई थी और दूसरी शादी उसने मशरख के गंगोली निवासी उमेश सिंह से की थी। उमेश सिंह अपने बेटे के साथ किसी कांड में जेल में अभी बंद है। इस बीच पिंकी देवी की सौतेली बेटियों ने हत्या की साजिश रची। उन्होंने बताया कि अपनी सौतेली मां पिंकी देवी को हत्या के लिए दोनों बेटियों ने फुसलाकर पहले पटना लाया।

लेकिन हत्या के मकसद में कामयाब नहीं हो सकीं। जिसके बाद ट्रेन से सभी छपरा पहुंची। यहां से खैरा होते हुए मिर्जापुर मढ़ौरा जाने के क्रम में खैरा में सुनसान इलाका जब दोनों को मिल गया तो वहां अपनी सौतेली मां को पहले नशीला पदार्थ खिला दिया और उसके बाद ईंट से चेहरे पर वार किया। फिर गला दबाकर हत्या कर दी।

एसपी ने बताया कि हत्या करने के बाद पिंकी देवी की सौतेली बेटियों ने पुलिस को गुमराह करना शुरू किया। उनके(एसपी) सरकारी फोन नंबर पर घटना के रात ही दोनों ने फोन किया। अपनी मां की आवाज में बात करके उन्होंने कहा कि खैरा थाना क्षेत्र में एक स्कूल है। वहां पर उसे कोई पीट रहा है। यहां तक कहा कि मेरी मौत का जिम्मेदार मेरा पति और जेल में बंद बेटा है।

यही दोनों मेरी हत्या करवा रहे हैं। उसके बाद फोन बंद करके वहां से निकल गई। इसके बाद एक मोबाइल कॉल के सहारे पुलिस इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में कामयाब हुई। हत्याकांड को अंजाम देने वाली एक बेटी बालिग है तो दूसरी नाबालिग। इस मामले में पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

पुलिस ने हत्या में लिप्त दोनों लड़कियों को छपरा से मोबाइल के लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार किया। दोनों ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध कबूल लिया है। एक जेल जाएगी तो दूसरी महिला सुधार गृह भेजी जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Policeहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO