लाइव न्यूज़ :

सारणः नाबालिग प्रेमिका को दिल्ली ले जाकर प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर आठ दिनों तक किया सामूहिक दुष्कर्म, गांव में छोड़कर फरार

By एस पी सिन्हा | Updated: November 15, 2021 18:28 IST

बिहार के सारण जिले का मामला है. पीड़िता ने अपने प्रेमी शीतलपुर निवासी राहुल कुमार और उसके दोस्त माधोपुर निवासी संजीव कुमार शर्मा के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है.

Open in App
ठळक मुद्देप्रेम-प्रसंग में युवक-युवती एक दूसरे से फोन पर बात करते थे.पुलिस इस घटना की जांच कर रही है. सामूहिक दुष्कर्म के सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

पटनाः बिहार के सारण जिले में प्रेम-प्रसंग में घर से फरार एक नाबालिग लड़की को दिल्ली ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिये जाने का मामला सामने आया है.

पीड़िता का आरोप है कि उसके प्रेमी ने उसे बहला फुसलाकर अपने पास दिल्ली बुला लिया और फिर अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िता ने बताया कि करीब आठ दिनों तक उसके साथ सामूहिक बलात्कार होता रहा. उसके बाद आरोपी प्रेमी ने उसे गांव ले आया और उसको छोड़कर फरार हो गया. 

बताया जाता है कि पीड़िता ने अपने प्रेमी शीतलपुर निवासी राहुल कुमार और उसके दोस्त माधोपुर निवासी संजीव कुमार शर्मा के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. घटना छपरा के तरैया थाना इलाके की है. बताया जाता है कि पीड़िता का उसके पास एक अन्य गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. कुछ वर्षों के प्रेम-प्रसंग में युवक-युवती एक दूसरे से फोन पर बात करते थे.

इस दौरान उसका प्रेमी राजीव कुमार दिल्ली चला गया. वहां से दोनों के बीच बातचीत होती थी. 28 अक्टूबर 2021 को वह देवरिया हाई स्कूल में इंटर की परीक्षा देने जा रही थी. इस बीच एक गाड़ी में राहुल के दोस्त संजीव और उसके साथ तीन अन्य लड़के आए और उसे एक गाड़ी में जबरन बैठा लिया.

इस दौरान उनलोगों ने कहा कि तुम्हरा प्रेमी तुमको दिल्ली बुलाया है, तब उसे छपरा ले गया और वहां से ट्रेन से दिल्ली ले जाया गया. जहां एक किराये के मकान में राहुल कुमार व संजीव कुमार ने आठ दिनों तक प्रेमी और दोस्तों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. 

वहीं पीड़िता के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस इस घटना की जांच कर रही है. इस मामले में एसपी संतोष कुमार ने बताया कि मामले में पीड़िता ने लिखित आवेदन दिया है. जांच के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि जल्द ही सामूहिक दुष्कर्म के सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली