लाइव न्यूज़ :

दिनदहाड़े लूटे 13 लाख रुपये के आभूषण और 50 हजार नकदी, दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज से कसेंगे नकेल

By एस पी सिन्हा | Updated: January 24, 2022 18:11 IST

बिहार में पटना के बाकरगंज इलाके में दिनदहाडे़ बेखौफ अपराधियों ने 14 करोड से अधिक का सोना और 14 लाख नगद की लूट लिये थे.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस आस-पास के दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है. पानापुर बाजार स्थित रोशनी ज्वेलर्स के मालिक ज्ञान यादव आज सुबह दुकान खोली थी. घटना के वक्त दुकान पर उनका 15 वर्षीय भतीजा राजकुमार बैठा हुआ था.

पटनाः बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए हैं. एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में नहीं हिचक रहे हैं. बीते शुक्रवार को राजधानी पटना के बाकरगंज इलाके में हुई सोना लूट कांड का पर्दाफाश अभी पुलिस कर भी नहीं सकी है कि बिहार के सारण जिले में फिर बड़ी लूट हो गई है.

जिले के पानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पानापुर बाजार स्थित रोशनी ज्वेलर्स नाम की दुकान से आज दिनदहाड़े दो अपराधियों ने 13 लाख रुपये का आभूषण एवं 50 हजार नकदी लूट ली. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये. फिलहाल पुलिस आस-पास के दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पानापुर बाजार स्थित रोशनी ज्वेलर्स के मालिक ज्ञान यादव आज सुबह दुकान खोली थी. जिसके बाद गहनों से भरा बैग और नकदी दुकान में रखकर किसी काम के सिलसिले में गांव की ओर चले गये. घटना के वक्त दुकान पर उनका 15 वर्षीय भतीजा राजकुमार बैठा हुआ था. तभी एक बाइक पर सवार दो युवक दुकान में घुसे और कुछ आभूषण दिखाने को कहा.

राजकुमार बैग से आभूषण निकाल कर दिखाने लगा. इसी दौरान बदमाशों ने पिस्टल दिखा बैग छीन लिया और बाइक से फरार हो गए. जिसके बाद राजकुमार ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन उन्हें पकड नहीं सका. इसकी जानकारी मिलते ही ज्ञान कुमार यादव तत्काल ही दुकान पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि बैग में 300 ग्राम सोना और 50 हजार रुपये नगद था.

यह घटना पानापुर थाना से मात्र 100 मीटर की दूरी पर घटित हुई है. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगाल रही है. उधर, दिनदहाड़े हुए इस घटना को लेकर दुकानदारों एवं व्यवसायियों के साथ आम लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश है.

यहां बता दें कि बीते शुक्रवार को राजधानी पटना के बाकरगंज इलाके में दिनदहाडे़ बेखौफ अपराधियों ने 14 करोड से अधिक का सोना और 14 लाख नगद की लूट लिये थे. इस घटना के विरोध में सर्राफा कारोबारियों ने शनिवार को अपनी-अपनी दुकाने बंद रखी थी. डकैती कांड को लेकर सर्राफा कारोबारियों का गुस्सा चरम पर है. पुलिस और प्रशासन की व्यवस्थाओं को लेकर सर्राफा कारोबारी पूरी तरह से आग बबूला हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा