लाइव न्यूज़ :

सारणः मेला देखकर लौट रही किशोरी को दरिंदों ने दबोचा, सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता के साथ छोटी बहन भी थी

By एस पी सिन्हा | Updated: October 17, 2021 17:19 IST

बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा प्रखंड के एक गांव का मामला है. दुष्कर्मियों ने दोनों को डराकर चुप करा दिया.

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित किशोरी ने चाची की जानकारी दी तो मामला थाना तक पहुंचा.दशहरा के दौरान आयोजित होने वाले नाच को देखने गई थी.आरोपित युवक अरमान को गिरफ्तार किया है.

पटनाः बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा प्रखंड के एक गांव में दशहरा मेले में नाच का प्रोग्राम देखकर लौट रही किशोरी के साथ दो युवकों के द्वारा सामूहिक दुष्‍कर्म किये जाने का मामला वारदात सामने आया है.

 

 

वारदात के समय किशोरी के साथ उसकी छोटी बहन भी थी, लेकिन दुष्कर्मियों ने दोनों को डराकर चुप करा दिया. घटना को अंजाम दिये जामे के बाद दुष्कर्मियों ने दोनों को धमकी दी कि इसकी जानकारी अगर किसी को देने पर हत्‍या कर देंगे. प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के बाद सुबह पीड़ित किशोरी ने अपनी चाची की जानकारी दी तो मामला स्थानीय थाना तक पहुंचा.

पुलिस ने पीडित किशोरी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपित युवक अरमान को गिरफ्तार किया है. दर्ज प्राथमिकी में किशोरी ने कहा है कि वह शुक्रवार की रात करीब नौ बजे अपनी छोटी बहन के साथ विक्टोरिया बाजार पर दशहरा के दौरान आयोजित होने वाले नाच को देखने गई थी.

दो घंटे नाच देखने के बाद वापस लौट रही थी कि घर जाने के रास्ते में करीब साढे़ ग्यारह बजे दो लड़का बैदापुर निवासी मुन्ना राय व उजरी सेंदुआरी निवासी अरमान सहाब ने उसे दबोच लिया. रोड से दक्षिण अंधेरे में स्थित झाड़ी में ले गये और बारी-बारी से दुष्कर्म किये. पीड़िता की मां की पहले ही मृत्यु हो चुकी है.

लाज और डर के कारण उसने अपने पिता से कुछ नहीं बताया. अगले दिन चाची को इस बारे में बताई. वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने किशोरी की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराई. मामले में आरोपित एक युवक ओल्हनपुर निवासी अरमान को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरा युवक फरार बताया जा रहा है. पुलिस ने पीड़ित किशोरी का बयान कोर्ट में दर्ज करा लिया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट