लाइव न्यूज़ :

Saran Gang Rape: पूजा कर लौट रही नाबालिग लड़की को जबरन बाइक पर बैठाया और दोस्त के साथ मिलकर किया सामूहिक रेप, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला

By एस पी सिन्हा | Updated: August 23, 2024 17:12 IST

Saran Gang Rape: सोशल मीडिया पर गंदा वीडियो वायरल होने के बाद लड़की की सहेलियों ने वीडियो दिखाया तो वह परेशान हो गई और आखिरकार थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

Open in App
ठळक मुद्देभेल्दी का रहने वाला आरोपी राहुल कुमार अपने दोस्त के साथ पहले से मौजूद था।गिरफ्तार युवक राहुल को जेल भेजा गया है।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

Saran Gang Rape: बिहार में दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम ही नही ले रही हैं। राज्य में आए दिन किसी ना किसी इलाके से ऐसी घटनाओं की खबरें सुर्खियों में होती हैं। इसी कड़ी में सारण जिले के मढ़ौरा प्रखंड में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बीते 20 जुलाई को नाबालिग लड़की अपनी दोस्त के साथ पूजा करने के लिए मंदिर गई थी, जहां भेल्दी का रहने वाला आरोपी राहुल कुमार अपने एक दोस्त के साथ वहां पहले से मौजूद था।

मंदिर में पूजा करने के बाद जैसे ही लड़की बाहर निकली, आरोपी ने जबरन लड़की को अपनी बाइक पर बैठा लिया और वहां से फरार हो गया। आरोपी और उसके दोस्त ने सुनसान जगह पर ले जाकर लड़की के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लोक लाज के कारण लड़की चुप रही और किसी को घटना की जानकारी नहीं दी।

सोशल मीडिया पर गंदा वीडियो वायरल होने के बाद लड़की की सहेलियों ने उसे वीडियो दिखाया तो वह परेशान हो गई और आखिरकार थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एक्शन में आई पुलिस ने आरोपी युवक राहुल को गिरफ्तार कर लिया है और उसके दोस्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया कि थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक मुकेश कुमार के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने भेल्दी थाना क्षेत्र से आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को किशोरी को मेडिकल जांच कराने व बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय भेजा गया। वहीं, गिरफ्तार युवक राहुल को जेल भेजा गया है। इस दौरान वीडियो बनाने और प्रसारित करने के मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPoliceरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली