लाइव न्यूज़ :

कार के पानी भरे गड्ढे में पलट जाने से चार युवकों की मौत, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल, जा रहे थे बारात

By एस पी सिन्हा | Updated: November 22, 2021 20:40 IST

बिहार में सारण जिले के बनियापुर थानाक्षेत्र में करही गांव का मामला है. दुर्घटना में हताहत हुए लोग कार बनियापुर थाना अंतर्गत सिहोरियां गांव से एक शादी समारोह में शरीक होने एकमा थाना अंतर्गत खानपुर गांव जा रहे थे.

Open in App
ठळक मुद्दे जख्मी अमन कुमार सिंह को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.अंतिम संस्कार के लिए मृतकों के परिजनों को सौंप दिये गये हैं.बनियापुर थाने के अध्यक्ष किशोरी चौधरी ने सोमवार को बताया.

पटनाः बिहार के सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र में घटी एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में चार बारातियों की मौत हो गई. जबकि ड्राइवर की हालत नाजुक है. घटना उस वक्त घटी जब घुमावदार रास्ते पर अचानक मोड़ आ जाने की वजह से कार अनियंत्रित हो गई होगी और पानी में जा गिरी.

 

पानी से भरे गड्ढे में कार पलटने से चार दोस्तों की दम घुटने से मौत हो गई. सभी मृतक जिले के बनियापुर स्थित दुबे टोला के रहने वाले थे और बारात वहीं से गई थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर रात इस कार में सवार चार लोग और ड्राइवर बनियापुर से एक दोस्त की बारात जा रहे थे. बारात एकमा स्थित खानपुर गांव में जा रही थी. इसी दौरान किसी वजह से उनकी कार पानी भरे गड्ढे में कार पलट गई.

अंधेरे की वजह से किसी को इसकी भनक नही लगी और चारों युवक कार के अंदर ही फंस गए. कार के डूब जाने के वजह से दम घुटने से तडप-तडपकर चार दोस्तों की मौत हो गई. जबकि ड्राइवर कराहता हुआ जैसे तैसे गाड़ी बाहर निकला. जिसके बाद घटना की जानकारी अन्य लोगों को मिली. वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में कोहराम मच गया और आसपास के लोग मौके पर जुट गये.

घायल ड्राइवर को लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती करवाया. उसी ने अंधेरे में डूबे हुए कार की ओर इशारा कर जानकारी दी थी. इसके बाद लोग कार के पास गये, तो पता चला कि उसमें चार और युवक बंद हैं. आनन फानन में लोगों ने किसी तरह से कार को पानी से बाहर निकाला. लेकिन, तबतक चारों की मौत हो चुकी थी.

बनियापुर के थाना प्रभारी ने बताया कि स्वीफ्ट कार में सवार होकर सभी बारात जा रहे थे. मरने वालों में बनियापुर के सिहोरिया निवासी 19 वर्षीय सुमंत ओझा, 23 वर्षीय अंकित कुमार सिंह, 21 वर्षीय धूमन ओझा, 19 वर्षीय पंकज कुमार शामिल हैं. कार में ड्राइवर समेत पांच लोग सवार थे.

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज