लाइव न्यूज़ :

पति के सामने पत्नी के साथ बेखौफ छह अपराधियों ने किया रेप, वीडियो बना किया वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: July 7, 2021 21:18 IST

बिहार के सारण जिले के अमनौर थाना का मामला है. अपराधियों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

Open in App
ठळक मुद्देपत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. घटना की जानकारी जब एसपी को हुई तो उन्होंने मामले की जांच का आदेश दिया.मामले की जांच शुरू की गई है.

पटनाः बिहार के सारण जिले के अमनौर थाना इलाके में पति के सामने ही 6 लोगों के द्वारा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है.

घटना का अंजाम उसवक्त दिया गया जब वह अपने पति के साथ कहीं जा रही थी. इसी दौरान बेखौफ अपराधियों ने पति के सामने ही दिन दहाडे उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. बताया जाता है कि इस दौरान अपराधियों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

घटना की जानकारी जब एसपी को हुई तो उन्होंने मामले की जांच का आदेश दिया. इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई है. वीडियो की सत्यता और घटना की जानकारी ली जा रही है. घटना गोसी अमनौर से परशुरामपुर जाने वाली आरईओ पथ के बीच बड़ी नहर के पास हुई. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अपने पति के साथ कहीं जा रही थी.

वहां पहले जमे बदमाशों ने दंपती को देखते ही रोक लिया. पहले तो वे महिला को पकडकर उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे. फिर उन्होंने महिला का फोन भी छीन लिया गया. इसके बाद सूनसान नहर किनारे झाडी में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. महिला अपनी इज्जत बचाने के लिये गुहार लगाती रह गई पर किसी ने उसकी एक नहीं सुनी.

दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर अपराधियों ने महिला को छोड दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने कहा कि सूचना मिली है. किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी है. वैसे पुलिस मामले की जांच कर रही है. वीडियो की सत्यता और घटना की जानकारी ली जा रही है. वहीं, एसपी संतोष कुमार ने खुद भी मामले पर संज्ञान लिया है. वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली