लाइव न्यूज़ :

सारणः जाति विशेष के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल, पांच युवकों को सिर पर जूते लिए गांव में घुमाया और 11 महीने के लिए गांव से किया बाहर  

By एस पी सिन्हा | Updated: June 2, 2022 21:14 IST

बिहार में सारण जिले के गरखा थाना क्षेत्र के मिठेपुर पंचायत का मामला है. मिठेपुर पंचायत में एक जाति विशेष का वर्चस्व है.

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक पर लाइव आने के बाद युवकों पर जाति सूचक गाली देने का आरोप लगा है.गरखा थाने के थाना प्रभारी आरएस रावत ने कहा कि हमने युवकों के परिवारों के बयान दर्ज करने के लिए गांव में पुलिस भेजी है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के आधार पर प्राथमिकी भी दर्ज की है. फिलहाल जांच चल रही है.

पटनाः बिहार में सारण जिले के गरखा थाना क्षेत्र के मिठेपुर पंचायत से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां ग्राम पंचायत ने एक जाति विशेष के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में 5 युवकों को 11 महीने के लिए गांव से बाहर कर दिया है.

यही नही युवकों को दोषी पाए जाने पर पंचायत सदस्यों ने सिर पर जूते लिए गांव में घुमाया और गांव से 11 माह तक तड़ीपार (बाहर) रहने का आदेश भी दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मिठेपुर पंचायत में एक जाति विशेष का वर्चस्व है और पंचायत सदस्य भी इसी से ताल्लुक रखते हैं. कुछ दिन पहले फेसबुक पर लाइव आने के बाद युवकों पर जाति सूचक गाली देने का आरोप लगा है.

इस संबंध में गरखा थाने के थाना प्रभारी आरएस रावत ने कहा कि हमने युवकों के परिवारों के बयान दर्ज करने के लिए गांव में पुलिस भेजी है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के आधार पर प्राथमिकी भी दर्ज की है. फिलहाल जांच चल रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा