लाइव न्यूज़ :

स्कूल कैंपस में छात्र को दौड़ा-दौड़ा कर सात ने चाकूओं से गोदा, घटना से पहले आरोपियों ने कट्टा से केक काटकर वीडियो वायरल किया

By एस पी सिन्हा | Updated: September 27, 2022 17:07 IST

बिहारः आक्रोशित लोगों ने जलालपुर हाई स्कूल में तोड़फोड़ और हंगामा भी किया। मृतक छात्र जलालपुर थाना क्षेत्र के भटकेसरी गांव निवासी टुनटुन तिवारी का पुत्र आदित्य कुमार था।

Open in App
ठळक मुद्दे आरोपियों ने कट्टा से केक काटकर वीडियो और बनाया और जलालपुर में खेल होने का संदेश भी लिखा था। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आपसी रंजिश में स्कूल के ही नाबालिग छात्रों ने मिलकर आदित्य की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

पटनाः बिहार में सारण (छपरा) जिले जलालपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देनेवाली घटना को अंजाम दिया गया हैं। यहां जलालपुर में दसवीं के छात्र आदित्य की हत्या ने सबको अंदर से हिला कर रख दिया है।

कहा जा रहा है कि एक खास समुदाय के सात लडकों ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत आदित्य को सोमवार को स्कूल कैंपस में दौड़ा-दौड़ा कर चाकू से गोद डाला। घटना से ठीक पहले आरोपियों ने कट्टा से केक काटकर वीडियो और बनाया और जलालपुर में खेल होने का संदेश भी लिखा था। इस घटना ने सबको आंदोलित कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया में मामला तूल पकड़ने के बाद कारण के एसपी संतोष कुमार ने बताया कि यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा था, जिसे लेकर छात्र के दो गुटों के बीच झंझट हुआ और चाकू मारकर आदित्य की हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि मामले को कुछ लोग संप्रदायिक रंग देना चाहते हैं जिसे प्रशासन बर्दाश्त नहीं करेगा।

जो भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आदित्य के परिजन अब इस मामले के आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि आपसी रंजिश में स्कूल के ही नाबालिग छात्रों ने मिलकर आदित्य की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जलालपुर हाई स्कूल में तोड़फोड़ और हंगामा भी किया। मृतक छात्र जलालपुर थाना क्षेत्र के भटकेसरी गांव निवासी टुनटुन तिवारी का पुत्र आदित्य कुमार था। आरोप है कि एक खास समुदाय के सात लड़कों ने स्कूल कैंपस में दौड़ा-दौड़ा कर चाकू से गोद डाला था। जिससे जख्मी आदित्य की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद गांव में पुलिस लगातार कैंप कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली