अमृतसर-सहरसा ट्रेन पर सवार, सारा समान गायब, बदहवास हालत में 26 वर्षीय युवती पहुंची हाजीपुर, सहायता का झांसा देकर ट्रैकमैन ने कमरे पर ले जाकर किया रेप

By एस पी सिन्हा | Updated: March 3, 2026 18:52 IST2026-03-03T18:48:50+5:302026-03-03T18:52:45+5:30

सारणः सोनपुर की प्रभारी थाना अध्यक्ष नीलिमा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी ट्रैकमैन को गिरफ्तार कर लिया है।

Saran 26-year-old woman all her belongings missing Amritsar-Saharsa train reached Hajipur distraught state trackman pretense offering help took room raped bihar patna | अमृतसर-सहरसा ट्रेन पर सवार, सारा समान गायब, बदहवास हालत में 26 वर्षीय युवती पहुंची हाजीपुर, सहायता का झांसा देकर ट्रैकमैन ने कमरे पर ले जाकर किया रेप

सांकेतिक फोटो

Highlightsबदहवास हालत में महिला हाजीपुर पहुंची और वहां से दूसरी ट्रेन पकड़ने के लिए सोनपुर जंक्शन आई। पुलिस ने सोमवार को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया।ट्रैकमैन से आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

सारणः बिहार में सारण जिले के सोनपुर से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक मजबूर युवती की मदद के बहाने एक रेलवे ट्रैकमैन ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 26 वर्षीय युवती अमृतसर-सहरसा ट्रेन में नई दिल्ली से अपने घर बक्सर जाने के लिए सवार हुई थी। छपरा होते उसे सोनपुर जाना था और वहां से बक्सर जाने की योजना थी। लेकिन रास्ते में ही किसी ने उसका सारा सामान गायब कर दिया। बदहवास हालत में महिला हाजीपुर पहुंची और वहां से दूसरी ट्रेन पकड़ने के लिए सोनपुर जंक्शन आई। 

बताया जाता है कि स्टेशन पर महिला को रोता देख रेलवे में कार्यरत एक ट्रैकमैन ने उसे सहायता का झांसा दिया और बहला-फुसलाकर सोनपुर थाना क्षेत्र के बरबट्टा गांव स्थित अपने किराए के कमरे पर ले गया। आरोप है कि आरोपी ट्रैकमैन ने मदद करने के बजाय अपने कमरे पर महिला के साथ दुष्कर्म किया।

रविवार की देर रात किसी तरह वहां से निकलकर पीड़िता रोती हुई सोनपुर थाने पहुंची और ड्यूटी पर तैनात संतरी को अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की और आरोपी के आवास पर छापेमारी की। सोनपुर की प्रभारी थाना अध्यक्ष नीलिमा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी ट्रैकमैन को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बाद विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। पुलिस ने आरोपी के आवास को सील कर दिया है और मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है। पुलिस ने सोमवार को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया।

साथ ही, न्यायालय में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत महिला का बयान भी दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार ट्रैकमैन से आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Web Title: Saran 26-year-old woman all her belongings missing Amritsar-Saharsa train reached Hajipur distraught state trackman pretense offering help took room raped bihar patna

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे