लाइव न्यूज़ :

बच्ची को 2 बाइक सवार युवकों ने जबर्दस्ती बैठाया, स्कूल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर दोबारा शारीरिक संबंध बनाने का दबाव

By एस पी सिन्हा | Updated: June 28, 2025 18:39 IST

Saran: एक ने अपने तीसरे साथी को भी मौका-ए-वारदात पर बुलाया और उसने भी लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देनजदीक के स्कूल में ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया।आरोपियों ने अपने मोबाइल में घटना का वीडियो भी बना लिया। पीड़िता को फोन कर घटना को दोबारा करने का दबाव बनाया।

Saran:बिहार में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के एक गांव कि लड़की के साथ हैवानों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बना लिया। आरोपियों ने पीड़िता वीडियो वायरल करने की बात कह कर ब्लैक्मैल करने लगे और दोबारा शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे। बताया जाता है कि एक महीने पहले 27 मई को शौच करने जा रही बच्ची को दो बाइक सवार युवकों ने लड़की को जबर्दस्ती बाइक पर बैठा लिया। वो उसे नजदीक के स्कूल में ले गए और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

आरोपियों ने अपने मोबाइल में घटना का वीडियो भी बना लिया। इतना ही नहीं एक ने अपने तीसरे साथी को भी मौका-ए-वारदात पर बुलाया और उसने भी लड़की के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता को ब्लैकमेल किया। आबरू बचाने की कोशिश में जुटा पीड़िता के परिवार आरोपियों के धमकियों से खौफ में रहा। बीते दिनों आरोपियों ने पीड़िता को फोन कर घटना को दोबारा करने का दबाव बनाया।

इस बार पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित के बयान और उसके मोबाईल से मिली जाकरी के आधार पर प्रथम दृष्ट्या घटना को सत्य मानते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्दी ही आरिपयों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना