लाइव न्यूज़ :

आधार कार्ड की मदद से हत्यारे तक पहुंची पुलिस, मर्डर कर नाले में फेंका था शव, जानें पूरा मामला 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 5, 2020 10:55 IST

25 फरवरी को शिवराजपुर गांव निवासी संतोष तिवारी का शव गोसाईगंज में शेखनापुर गांव के पास सड़क पर मिला था। बताया जा रहा है कि शराब छीनकर पीने को लेकर दोस्तों के बीच झगड़ा हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्दे आरोपी सनी के आधार कार्ड में लखनऊ जेल का पता था।चार लोगों ने नशे में तिवारी की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया था।

लखनऊ, 05 मार्च: लखनऊ के गोसाईगंज में पिछले महीने हुए संतोष तिवारी हत्याकांड मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने आधार कार्ड की मददर से हत्यारा सनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन लोगों ने संतोष तिवारी की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया था। संतोष तिवारी (40) एक ट्रक चालक था।

पुलिस के मुताबिक सनी के आधार कार्ड में लखनऊ जेल का पता था। लोकमत इंग्लिश न्यूज के मुताबिक एसएचओ गोसाईंगंज डीपी कुशवाहा के हवाले बताया कि सनी ने दावा किया कि उनके पिता लखनऊ जेल में काम करते हैं लेकिन जब हमने पूछताछ की तो जेल अधिकारियों ने कहा कि वह गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे के दौरान जेल में थे। 

पूछताछ के दौरान सनी ने कहा कि वो उन चार लोगों में शामिल है जिन्होंने नशे में संतोष तिवारी की हत्या की थी।  था। फिलहाल सनी को गिरफ्तार कर लिया गया है।   

जानें पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक 25 फरवरी को शिवराजपुर गांव निवासी संतोष तिवारी का शव गोसाईगंज में शेखनापुर गांव के पास सड़क पर मिला था। बताया जा रहा है कि शराब छीनकर पीने  को लेकर दोस्तों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोस्तों ने संतोष तिवारी की हत्या कर दी।  बाद में शव को गोसाईगंज इलाके में फेंका। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट से मृत्यु का होना पाया गया। मृतक के भाई राजीव तिवारी ने हत्या में चार लोगों को नामजद कराया।  

टॅग्स :लखनऊहत्याकांडउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई