घर पर अकेली थी मासूम और शिक्षक को आपबीती सुनाई?,  13 वर्षीय बेटी से 35 वर्षीय पिता ने किया रेप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2025 06:49 IST2025-12-31T06:48:58+5:302025-12-31T06:49:37+5:30

संत कबीर नगरः व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(1) (दुष्कर्म के लिए दंड) और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Sant Kabir Nagar innocent girl alone home narrated ordeal teacher 13-year-old daughter raped by 35-year-old father | घर पर अकेली थी मासूम और शिक्षक को आपबीती सुनाई?,  13 वर्षीय बेटी से 35 वर्षीय पिता ने किया रेप

सांकेतिक फोटो

Highlights13 साल की बेटी से उसके सौतेले पिता ने 25 दिसंबर को उस समय दुष्कर्म किया।अपनी शिक्षिका को आपबीती सुनाई और उसने पुलिस को इसकी सूचना दी।

संत कबीर नगरः पुलिस ने 13 वर्षीय सौतेली बेटी से दुष्कर्म करने के आरोप में 35 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह गिरफ्तारी रविवार को की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने कहा कि एक महिला पुलिस कांस्टेबल ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 13 साल की बेटी से उसके सौतेले पिता ने 25 दिसंबर को उस समय दुष्कर्म किया।

जब वह घर पर अकेली थी। उन्होंने कहा कि यह मामला तब संज्ञान में आया जब लड़की ने अपनी शिक्षिका को आपबीती सुनाई और उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। सिंह ने कहा कि शिकायत के आधार पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(1) (दुष्कर्म के लिए दंड) और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Web Title: Sant Kabir Nagar innocent girl alone home narrated ordeal teacher 13-year-old daughter raped by 35-year-old father

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे