लाइव न्यूज़ :

Sant Kabir Nagar Crime News: अर्चना, पायल, मीनाक्षी, प्रमिला और उर्मिला की डूबकर मौत, नाव डगमगा कर अचानक पलटी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 24, 2024 12:03 IST

Sant Kabir Nagar Crime News: घटना में अर्चना, पायल और मीनाक्षी की डूब कर मौत हो गई जबकि काजल को ग्रामीणों ने बचा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रमिला (18) और उसकी सगी बहन उर्मिला (15) की डूबने से मौत हो गई। उर्मिला का पैर फिसला और वह तालाब में गिर गई।नियमानुसार मुआवजा देने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Sant Kabir Nagar Crime News: संत कबीर जिले में दो घटनाओं में पांच लड़कियों की डूबकर मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने बुधवार को बताया कि पहली घटना बखिरा थाना क्षेत्र के बड़गो गांव में हुई, जहां चार लड़कियां अर्चना (15), पायल (13), मीनाक्षी (17) और काजल (16) बखिरा झील में नाव से जा रही थीं। इसी दौरान नाव डगमगा कर अचानक पलट गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में अर्चना, पायल और मीनाक्षी की डूब कर मौत हो गई जबकि काजल को ग्रामीणों ने बचा लिया।

उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। दूसरी घटना थाना दुधरा क्षेत्र के खतियवा गांव की है जहां दो लड़कियां प्रमिला (18) और उसकी सगी बहन उर्मिला (15) की डूबने से मौत हो गई। दोनों बहनें खेत जा रही थीं तभी रास्ते में उर्मिला का पैर फिसला और वह तालाब में गिर गई।

प्रमिला ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह भी तालाब में गिर गई और दोनों की डूबने से मौत हो गई। सिंह ने बताया कि पांचों शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं और नियमानुसार मुआवजा देने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा