लाइव न्यूज़ :

Sanjeev Mukhiya Arrested: 3 लाख इनाम, नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया, दानापुर के सगुना मोड़ में अपार्टमेंट में था...

By एस पी सिन्हा | Updated: April 25, 2025 14:20 IST

Sanjeev Mukhiya Arrested: नीट पेपर लीक कांड में यह सबसे प्राइम टारगेट था। बहुत लंबे समय से यह फरार था और पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।

Open in App
ठळक मुद्देदेर रात हमारी टीम को इनपुट मिला कि संजीव मुखिया सगुना मोड इलाके में छिपा है। छापेमारी की गई और एक अपार्टमेंट से संजीव मुखिया को गिरफ्तार किया गया।पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं और आगे जो भी एक्शन होगा उसकी जानकारी दी जाएगी।

पटनाः नीट पेपर लीक कांड मामले में 11 महीने से फरार चल रहे मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को आखिरकार आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने पटना के दानापुर इलाके से धर दबोचा। ईओयू के एडीजी नैय्यर हसनैन खान ने बताया कि गुरुवार की रात ईओयू को संजीव मुखिया का इनपुट मिला और पुलिस ने दानापुर के सगुना मोड़ इलाके में एक अपार्टमेंट की घेराबंदी की और छापेमारी कर मास्टरमाइंड को धर दबोचा। इस पूरे ऑपरेशन के दौरान दानापुर पुलिस का पूरा सहयोग रहा। फिलहाल, संजीव मुखिया से पूछताछ जारी है। नैयर हसनैन खान ने बताया कि आर्थिक अपराध इकाई की विशेष टीम काफी दिनों से संजीव मुखिया के पीछे लगी हुई थी। नीट पेपर लीक कांड में यह सबसे प्राइम टारगेट था। बहुत लंबे समय से यह फरार था और पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।

देर रात हमारी टीम को इनपुट मिला कि संजीव मुखिया सगुना मोड इलाके में छिपा है। इसके बाद सगुना मोड़ इलाके में छापेमारी की गई और एक अपार्टमेंट से संजीव मुखिया को गिरफ्तार किया गया। अब आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संजीव मुखिया से प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं और आगे जो भी एक्शन होगा उसकी जानकारी दी जाएगी।

बता दें कि नीट पेपर लीक मामले में पहले कई गिरफ्तारियां भी की जा चुकी हैं। कई परीक्षाओं के पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया की पुलिस को लंबे वक्त से तलाश रही थी। अब वह भी पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। संजीव मुखिया पर बिहार पुलिस मुख्यालय ने 3 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

उल्लेखनीय है कि 5 मई 2024 को हुए नीट पेपर लीक के बाद से मास्टरमाइंड संजीव मुखिया फरार चल रहा था। पटना सिविल कोर्ट ने बीते जनवरी महीने में नीट पेपर लीक मामले में आरोपी संजीव मुखिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। वारंट जारी करते वक्त कोर्ट ने था कि अगर 1 महीने में संजीव मुखिया को गिरफ्तार नहीं किया जाता या फिर खुद कोर्ट में आत्मसमर्पण नहीं करता है तो आरोपी की संपत्ति कुर्क की जाएगी। तभी से संजीव मुखिया की पुलिस तलाश कर रही थी।पुलिस के लिए संजीव मुखिया की गिरफ्तारी एक अहम कड़ी मानी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार ईओयू की टीम संजीव मुखिया को किसी सीक्रेट स्थान पर ले जाकर पूछताछ कर रही है। संजीव मुखिया से ईओयू की टीम पेपर लीक मामले में उससे अलग-अलग सवाल पूछ रही है। साथ ही उससे यह भी पूछा जा रहा है कि वह इतने दिनों तक कहां छिपा था? वहीं ईओयू की टीम संजीव मुखिया से कुछ ऐसी अहम जानकारी जुटाने में लगी है, जिससे नीट पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनीटबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली