लाइव न्यूज़ :

सांगलीः तांत्रिक और ड्राइवर ने जहर देकर नौ परिजनों को मार डाला, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 27, 2022 20:55 IST

परिवार के सदस्यों के शव 20 जून को म्हैसल गांव में एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित दोनों भाइयों के घरों में मिले। एक शिक्षक और दूसरा पशु चिकित्सक था।

Open in App
ठळक मुद्देकर्ज में डूबे होने की वजह से आत्महत्या किये जाने का माना जा रहा था।कथित तौर पर परिवार के नौ सदस्यों को जहर देकर उनकी जान ली।पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

पुणेः महाराष्ट्र के सांगली जिले में दो भाइयों के परिवार के नौ सदस्यों की मौत के मामले में जांच में उजागर हुआ है कि उन्हें एक तांत्रिक और उसके ड्राइवर ने कथित तौर पर जहर देकर मार डाला। पुलिस ने सोमवार को बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पहले इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा था। परिवार के सदस्यों के शव 20 जून को म्हैसल गांव में एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित दोनों भाइयों के घरों में मिले। इनमें एक शिक्षक और दूसरा पशु चिकित्सक था। शुरुआती जांच में इसे कर्ज में डूबे होने की वजह से आत्महत्या किये जाने का माना जा रहा था।

पुलिस महानिरीक्षक (कोल्हापुर रेंज) मनोज कुमार लोहिया ने कहा, ‘‘हमने एक तांत्रिक और उसके चालक को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि दोनों ने कथित तौर पर परिवार के नौ सदस्यों को जहर देकर उनकी जान ली।’’ एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रPune
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा