Samruddhi Mahamarg Accident Washim: तस्वीर-वीडियो देख रो देंगे आप?, डिवाइडर से टक्कर, माधुरी, वैदेही, संगीता और राधेश्याम जायसवाल की मौत, चालक घायल
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2025 11:41 IST2025-07-04T11:40:44+5:302025-07-04T11:41:56+5:30
Samruddhi Mahamarg Accident Washim: कार चला रहा व्यक्ति घायल हो गया और वाशिम के अस्पताल में इलाज हो रहा है।

file photo
Samruddhi Mahamarg Accident Washim: महाराष्ट्र के वाशिम जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक कार के डिवाइडर से टकरा जाने से उसमें सवार दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे वनोजा और करंजा के बीच हुई। मंगरुलपीर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि नागपुर जिले के उमरेड के एक परिवार के पांच सदस्य पुणे में एक समारोह में भाग लेने के बाद कार से लौट रहे थे।
उन्होंने बताया कि चैनल नंबर 215 के पास कार के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन डिवाइडर से टकरा गया। अधिकारी ने बताया कि कार सवार माधुरी जायसवाल और वैदेही जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई, संगीता और राधेश्याम जायसवाल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि कार चला रहा व्यक्ति घायल हो गया और उसका वाशिम के एक अस्पताल में इलाज हो रहा है।
छत्रपति संभाजीनगर में कार दुर्घटना में पांच घायल
छत्रपति संभाजीनगर में शुक्रवार सुबह एक कार की टक्कर से कम से कम पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शहर के सिडको (शहर और औद्योगिक विकास निगम) क्षेत्र में 'काला गणपति' मंदिर के पास सुबह करीब सवा नौ बजे हुई।
अधिकारी ने बताया, "सर्विस रोड पर एक कार ने पांच-छह लोगों को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। उन्हें विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है। पीड़ितों में से दो को गंभीर चोटें आई हैं।" उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि कार पास के रिहायशी इलाके की है। उन्होंने बताया, "हम इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और मामले की जांच जारी है।"