लाइव न्यूज़ :

Sambhal Road Accident Video: सुबह 6 बजे मौत बनकर आई पिकअप वैन?, सड़क के किनारे बैठे 9 को रौंदा, लीलाधर, धारामल, ओमपाल और पूरन सिंह की मौत, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 16, 2024 11:35 IST

Sambhal Road Accident Video: उत्तर प्रदेश में संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क के किनारे बैठे लोगों को एक पिकअप वैन ने कुचल दिया जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के संभल की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने ग्रामीणों को कुचल दिया।मृतकों के शव फिलहाल राजपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखे गए हैं। ग्रामीणों का दावा है कि पिकअप चालक ने गलत साइड जाकर गाड़ी में टक्कर मार दी।

Sambhal Road Accident Video: उत्तर प्रदेश में संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मुरादाबाद-बुलंदशहर मार्ग पर सड़क किनारे बैठे 9 लोगों को तेज रफ्तार पिकअप वैन ने कुचल दिया। 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। राजपुरा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। लीलाधर (60), धारामल (40), ओमपाल (32) और पूरनसिंह (45) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब 6:00 बजे की है, जब उत्तर प्रदेश के संभल की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने ग्रामीणों को कुचल दिया।

ग्रामीणों का दावा है कि पिकअप चालक ने गलत साइड जाकर गाड़ी में टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान ओमपाल पुत्र प्रेमपाल, पूरन सिंह पुत्र सुखराम, धरमल पुत्र अमर सिंह और लीलाधर पुत्र यादराम के रूप में हुई है। घायल की पहचान पन्नालाल और उनके छह महीने के बेटे अवधेश, भयसिंह के बेटे जमुना सिंह और उनके छोटे भाई गंगा प्रसाद, अतर सिंह के बेटे ओमप्रकाश के रूप में की गई है।

मृतकों के शव फिलहाल राजपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखे गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सुबह करीब छह बजे थाना रजपुरा क्षेत्र में भोपतपुर ग्राम के कुछ लोग सड़क किनारे बैठे थे तभी गवा की तरफ से आ रही पिकअप वैन ने उन्हें टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा ले जाया गया जहां से उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceउत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा