लाइव न्यूज़ :

जेल में बंद 3 कैदियों ने पहले दो सिपाहियों की हत्या की फिर कैदी वैन लेकर हुये फरार, फिल्मी तरीके से किया हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2019 12:27 IST

तीनो फरार बंदी मुरादाबाद के 2014 के चर्चित इंजीनियर अपहरण और हत्याकांड के आरोपी थे। 20 जुलाई को इस मामले में कोर्ट फैसला सुनाने वाली थी। 

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने क्राइम ब्रांच के साथ फरार कैदियों को खोजना शुरू कर दिया है। रामपुर, मुरादाबाद, बदायूं और अमरोहा की पुलिस को भी एलर्ट किया गया है। 

संभल के चंदौसी कोर्ट में पेश होने के बाद मुरादाबाद जेल लौटते समय बनियाठेर थाना इलाके में तीन कैदियों ने मिलकर दो सिपाही की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी  कैदी वैन को लेकर फरार हो गये हैं। इस घटना के बाद इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मारे गये सिपाही  मूल रूप से बिजनौर के रहने वाले हैं। दोनों संभल पुलिस लाइंस में तैनात थे। घटना बुधवार (17 जुलाई) के दोपहर की है। 

कोर्ट में पेशी के बाद कैदी में वैन में लौटते हुये सबसे पहले  बंदियों ने सिपाहियों की आंख में मिर्ची पाऊडर झोंका। उसके बाद उनके रायफल उनसे छीन कर उन्हें गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। तीनों कैदियों ने वैन की ग्रिल टेढ़ी करके एक सिपाही की रायफल लेकर फरार हो गए। तीनो फरार बंदी मुरादाबाद के 2014 के चर्चित इंजीनियर अपहरण और हत्याकांड के आरोपी थे। 20 जुलाई को इस मामले में कोर्ट फैसला सुनाने वाली थी। 

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने क्राइम ब्रांच के साथ फरार कैदियों को खोजना शुरू कर दिया है। रामपुर, मुरादाबाद, बदायूं और अमरोहा की पुलिस को भी एलर्ट किया गया है। 

टॅग्स :संभलउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट