लाइव न्यूज़ :

सम्भलः हिंदू देवी-देवताओं के चित्रों का गलत प्रयोग, चिकन रखकर बेच रहा था शख्स, पुलिस दल पर चाकू से हमला, अरेस्ट

By भाषा | Updated: July 4, 2022 15:21 IST

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने वरिष्ठ उप निरीक्षक अजय कुमार द्वारा दर्ज करायी गयी रिपोर्ट के हवाले से सोमवार को बताया कि संभल कोतवाली क्षेत्र में तालिब हुसैन नामक व्यक्ति अपने होटल पर देवी-देवताओं के चित्र वाले कागजों पर चिकन रखकर बेच रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देशिकायत की थी, जिस पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची थी। तफ्तीश के दौरान तालिब ने पुलिस दल पर चाकू से हमला किया।अखबार की प्रतियां तथा हमले में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया है। 

सम्भलः सम्भल नगर में देवी-देवताओें की तस्वीरों वाले अखबार में चिकन रखकर बेचने से रोकने पर पुलिस दल पर चाकू से हमला करने के आरोप में एक होटल संचालक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने वरिष्ठ उप निरीक्षक अजय कुमार द्वारा दर्ज करायी गयी रिपोर्ट के हवाले से सोमवार को बताया कि संभल कोतवाली क्षेत्र में तालिब हुसैन नामक व्यक्ति अपने होटल पर देवी-देवताओं के चित्र वाले कागजों पर चिकन रखकर बेच रहा था। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत की थी, जिस पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची थी।

आरोप है कि तफ्तीश के दौरान तालिब ने पुलिस दल पर चाकू से हमला किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में रविवार देर रात तालिब के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 153 'अ' (वैमनस्य फैलाना), 295 ए (किसी वर्ग के धर्म का अपमान करने के आशय से उपासना के स्थल को क्षति पहुंचाना या अपवित्र करना), 353 (सरकारी काम में बाधा डालना) और 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मिश्रा ने बताया कि मौके से देवी-देवताओं की तस्वीरों वाले अखबार की प्रतियां तथा हमले में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली