लाइव न्यूज़ :

Sambhal: डंडे से मारने-पीटने के बाद शौचालय में बंद किया?, 5 और 7 वर्ष के दो नाबालिग बच्चों से उत्पीड़न?, पिता के खिलाफ प्राथमिकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 2, 2024 10:53 IST

Sambhal: पुलिस ने बच्‍चों के मामा की शिकायत पर आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देदो छोटे -छोटे नाबालिग बच्चों के साथ उसके सौतेले पिता द्वारा मारपीट और अभद्रता की गई है।बहन रेखा की शादी कुछ समय पहले दौलतपुर निवासी महेश के साथ हुई थी। रेखा के पहले पति से दो बच्‍चे हैं जिनकी उम्र पांच और सात वर्ष है।

संभलः संभल जिले के हयातनगर थानाक्षेत्र में पुलिस ने सात और पांच वर्ष के दो नाबालिग बच्चों के उत्पीड़न के आरोप में सौतेले पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार सौतेले पिता पर दोनों बच्चों को डंडे से मारने-पीटने के बाद शौचालय में बंद कर देने का आरोप है। पुलिस ने बच्‍चों के मामा की शिकायत पर आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

 

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्रीश चंद्र ने बताया कि आज पुलिस को सूचना मिली कि दो छोटे -छोटे नाबालिग बच्चों के साथ उसके सौतेले पिता द्वारा मारपीट और अभद्रता की गई है। बच्‍चों के मामा मुरादाबाद निवासी संजय कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी कि उसकी बहन रेखा की शादी कुछ समय पहले दौलतपुर निवासी महेश के साथ हुई थी। इस बीच रेखा की बहन का निधन हो गया।

रेखा के पहले पति से दो बच्‍चे हैं जिनकी उम्र पांच और सात वर्ष है। कुमार ने आरोप लगाया, ‘‘मुझे आज सूचना मिली कि मेरे दोनों नाबालिग भांजों को महेश ने पहले डंडे से मारा, उन्हें खाना नहीं दिया, उसके बाद दोनों को शौचालय में बंद कर दिया। सूचना मिलने पर मैंने वहां पहुंच कर पुलिस को सूचना दी।’’

एएसपी ने बताया कि संजय की तहरीर पर आरोपी महेश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 115, 352 और 351 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। साथ ही आरोपी सौतेले पिता को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा