लाइव न्यूज़ :

प्रेमी गौरव के साथ अवैध संबंध, पति राहुल ने देखा?, पत्नी रूबी ने प्रेमी के साथ मिलकर हथौड़े-लोहे की छड़ से हत्‍या कर ग्राइंडर से शव टुकड़े कर फेंका, सिर, हाथ और पैर गायब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2025 21:45 IST

Sambhal: पूछताछ के दौरान रूबी ने कबूल किया कि राहुल ने उसको गौरव के साथ अवैध संबंध बनाते हुए पकड़ लिया था, जिसके बाद प्रेमी की मदद से पति की हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देचंदौसी इलाके के मोहल्ला चुन्नी की रहने वाली रूबी ने 18 नवंबर को पति राहुल (38) के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।पुलिस ने ईदगाह इलाके के पास एक नाले से एक क्षत-विक्षत शव बरामद किया लेकिन सिर, हाथ और पैर गायब थे।तकनीकी विश्लेषण से पता चला कि राहुल का मोबाइल फोन 18 नवंबर से बंद था।

Sambhal: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पुलिस ने हथौड़े व लोहे की छड़ से पति की हत्‍या कर शव के टुकड़े को उसे अलग-अलग स्थानों पर फेंकने के आरोप में पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) केके बिश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रूबी और उसके प्रेमी गौरव के रूप में हुई है, जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, चंदौसी इलाके के मोहल्ला चुन्नी की रहने वाली रूबी ने 18 नवंबर को पति राहुल (38) के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने ईदगाह इलाके के पास एक नाले से एक क्षत-विक्षत शव बरामद किया लेकिन सिर, हाथ और पैर गायब थे। अधिकारी ने बताया, “शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। फोरेंसिक टीम ने विस्तृत जांच की और डीएनए नमूने लिए गए।” उन्होंने बताया कि पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि शव पर ‘राहुल’ नाम लिखा हुआ था और आस-पास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट की समीक्षा और तकनीकी विश्लेषण से पता चला कि राहुल का मोबाइल फोन 18 नवंबर से बंद था।

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच में पुलिस को रूबी की संलिप्तता का संदेह हुआ। बिश्नोई ने बताया कि पूछताछ के दौरान रूबी ने कबूल किया कि राहुल ने उसको गौरव के साथ अवैध संबंध बनाते हुए पकड़ लिया था, जिसके बाद उसने प्रेमी की मदद से अपने पति की हत्या कर दी।

अधिकारी ने बताया, “आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने राहुल पर लोहे की रॉड और लोहे के मूसल से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वे एक ग्राइंडर लाए और शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए।’’ उन्होंने बताया कि शव का एक हिस्सा नाले में फेंक दिया गया था, जहां से बाद में उसे बरामद किया गया।

जबकि बाकी हिस्सों को राजघाट ले जाकर गंगा नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को काटने के लिए इस्तेमाल किए गए ग्राइंडर के साथ-साथ हमले में इस्तेमाल किए गए लोहे की छड़ और अन्य औजार भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारहत्यासंभलSambhal
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा