दिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2026 20:50 IST2026-03-28T20:46:25+5:302026-03-28T20:50:55+5:30
Sambhal Dr. Zaid Warsi Rape Case: कवीताल पुलिस स्टेशन के एसएचओ गजेंद्र सिंह ने शनिवार को बताया कि नर्स द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

Sambhal Dr. Zaid Warsi Rape Case
Sambhal:उत्तर प्रदेश के संभल जिले के एक अस्पताल में कार्यरत नर्स ने अस्पताल के प्रशासक पर गंभीर आरोप लगाए। अस्पताल के प्रशासक डॉ. जैद वारसी खुद डॉक्टर है और संभव के सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क का बहनोई है। नर्स ने पुलिस से कहा कि 3 साल से रेप कर रहा था और मारपीट करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कवीताल पुलिस स्टेशन के एसएचओ गजेंद्र सिंह ने शनिवार को बताया कि नर्स द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।
डॉ. जैद और उनके पिता मोहम्मद असलम के खिलाफ 20 मार्च को औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई थी। अपनी शिकायत में नर्स ने आरोप लगाया है कि वह दिसंबर 2022 से चौधरी सराय इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल में काम कर रही है। उसने यह भी बताया कि वह अस्पताल की इमारत की ऊपरी मंजिल पर एक कमरे में रहती है।