लाइव न्यूज़ :

रईस की पत्नी सितारा से नाजायज रिश्ते में था अनीस, शनिवार रात फिर चुपके से घुसा और दंपति ने जमकर कूटा, खून से लथपथ अपने घर लौटा और अस्पताल में गई जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 10, 2025 20:28 IST

Sambhal Crime: अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चंदौसी थाना क्षेत्र के लक्ष्मण गंज स्थित वारिस नगर में रविवार सुबह अनीस (25) नामक युवक की हत्या की सूचना मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देदंपति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, अपना गुनाह कुबूल कर लिया। अनीस के अपने पड़ोस में रहने वाले रईस की पत्नी सितारा से नाजायज रिश्ते थे। अनीस देर रात करीब दो बजे खून से लथपथ हालत में अपने घर लौटा।

Sambhal Crime: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में अवैध संबंधों को लेकर एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को एक दंपति को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चंदौसी थाना क्षेत्र के लक्ष्मण गंज स्थित वारिस नगर में रविवार सुबह अनीस (25) नामक युवक की हत्या की सूचना मिली थी। श्रीवास्तक के मुताबिक, मामले की जांच-पड़ताल के दौरान रईस (40) और उसकी पत्नी सितारा (35) पर हत्या की वारदात को अंजाम देने का शक हुआ। उन्होंने बताया कि दंपति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें दोनों ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया।

श्रीवास्तव के अनुसार, “गिरफ्तार दंपति ने पूछताछ में बताया कि अनीस के अपने पड़ोस में रहने वाले रईस की पत्नी सितारा से नाजायज रिश्ते थे। अनीस शनिवार देर रात करीब एक बजे चोरी-छिपे रईस के घर में घुसा था। इसके बाद रईस और सितारा ने उसे बेरहमी से पीटा।” उन्होंने बताया, “अनीस देर रात करीब दो बजे खून से लथपथ हालत में अपने घर लौटा।

परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।” श्रीवास्तव ने बताया कि अनीस के पिता मुस्तकीम का आरोप है कि उसके बेटे ने रईस को करीब सात लाख रुपये उधार दिए थे, जिन्हें वापस मांगने पर उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहत्याup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद