लाइव न्यूज़ :

संभलः दबंगों ने 22 वर्षीय बेटी से की छेड़छाड़, दुखी पिता ने जहर खाकर खुदकुशी की, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2023 16:32 IST

अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र ने बताया कि गत तीन अप्रैल को कुढ़ फतहगढ़ थाना क्षेत्र के डारनी गांव में एक ही समुदाय के दो पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमे दर्ज करवाए थे।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।अतर सिंह और जगत पाल ने छेड़छाड़ की है और जान से मारने की धमकी दी गई है।परिजनों का दावा है कि आहत होकर जयपाल ने जहर खा लिया।

संभलः संभल में दबंगों द्वारा बेटी के साथ छेड़छाड़ किए जाने से दुखी एक व्‍यक्ति ने कथित रूप से जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र ने बताया कि गत तीन अप्रैल को कुढ़ फतहगढ़ थाना क्षेत्र के डारनी गांव में एक ही समुदाय के दो पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमे दर्ज करवाए थे।

उन्होंने बताया कि एक पक्ष के जयपाल (45) जब अपने घर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनकी 22 वर्षीय बेटी के साथ दूसरे पक्ष के अतर सिंह और जगत पाल ने छेड़छाड़ की है और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्‍होंने बताया कि परिजनों का दावा है कि इससे आहत होकर जयपाल ने जहर खा लिया।

अस्‍पताल में इलाज के दौरान मंगलवार शाम उनकी मौत हो गई। चंद्र ने बताया कि इस मामले में आरोपियों अतर सिंह और जगत पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?