यूपी: बलात्कार का विरोध करने पर महिला को जिंदा जलाने का आरोप, अभियुक्त फरार
By भारती द्विवेदी | Updated: July 14, 2018 20:29 IST2018-07-14T20:29:36+5:302018-07-14T20:29:36+5:30
वहीं मृतका के घरवालों का कहना है इन दंबगों की नजर बहुत पहले सी ही उस पर थी। बहुत बार उन्होंने उसके साथ छेड़खानी भी की थी, जिस लेकर बहस भी हो चुकी थी।

यूपी: बलात्कार का विरोध करने पर महिला को जिंदा जलाने का आरोप, अभियुक्त फरार
नई दिल्ली, 14 जुलाई: उत्तर प्रदेश के संभल में दंबगों ने एक बेहद ही दर्दनाक घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों ने पहले महिला से रेप करने की कोशिश की, लेकिन जब महिला ने घटना का विरोध किया है तो उन्होंने महिला को जिंदा जला दिया। घटना के बाद फॉरेंसिंक टीम और पुलिस जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची है। महिला की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। पुलिस के मुताबिक उन्हें मृतका के परिवार वालों को एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा है, ताकि वो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकें।
Sambhal: A woman was allegedly burned to death by unidentified people after she resisted a gang rape. Police say,"We have asked the family to file an FIR after which we'll take action. Accused will be nabbed soon. Rest of the action will be taken after post-mortem report comes." pic.twitter.com/Rl9YreGV34
— ANI UP (@ANINewsUP) July 14, 2018
खबर के मुताबिक रजपुरा थाना के पाठकपुर गांव के ही चार दंबग युवकों ने मृतका को पहले उसके घर से अगवा किया। फिर रेप करने की कोशिश की और नाकाम होने पर घटना को अंजाम दे दिया। महिला ने घटना की जानकारी अपने भाई को दी थी। मृतका और उसके भाई के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग सामने आई है। इसके अलावा मृतका ने मदद के लिए पहले डायल-100 पर भी फोन किया था। लेकिन वहां से उसे कोई मदद नहीं मिल पाई है। मृतक महिला की 6 साल की बच्ची है और उसका पति दिल्ली में रह कर काम करता है।
वहीं मृतका के घरवालों का कहना है इन दंबगों की नजर बहुत पहले सी ही उस पर थी। बहुत बार उन्होंने उसके साथ छेड़खानी भी की थी, जिस लेकर बहस भी हो चुकी थी। जिसकी वजह से दंबगों ने पहले घर में घुसकर मारपीट की। फिर उसे उठाकर ले गए।
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!