लाइव न्यूज़ :

संभलः 10 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ 12 वर्षीय दो नाबालिग बच्चों ने किया दुष्कर्म, साथ-साथ खेलते-खेलते खेत में ले जाकर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2023 21:11 IST

पुलिस पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए ले गयी जबकि दोनों बाल अपचारियों को किशोर न्‍यायालय में पेश करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देदो नाबालिग बच्चों (12) ने एक 10 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया।लड़की के साथ दो दिन पहले दो बच्चों ने साथ साथ खेलते-खेलते खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया।पुलिस ने पीड़ित लड़की का मेडिकल चिकित्सा परीक्षण करा कर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

संभलः संभल जिले के जुनावई थाना क्षेत्र में कथित तौर पर करीब 12 वर्षीय दो बच्‍चों द्वारा 10 वर्षीय नाबालिग बच्‍ची के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार संभल के जुनावई थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चों (12) ने एक 10 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

 

पुलिस पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए ले गयी जबकि दोनों बाल अपचारियों को किशोर न्‍यायालय में पेश करेगी। संभल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) चक्रेश मिश्रा ने बताया कि जुनावई थाने को शनिवार को 10 वर्षीय लड़की के परिजनों ने सूचना दी कि उनकी लड़की के साथ दो दिन पहले दो बच्चों ने साथ साथ खेलते-खेलते खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया।

मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित लड़की का मेडिकल चिकित्सा परीक्षण करा कर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और साथ ही दोनों बाल अभिचारी का चालान कर उन्हें किशोर न्यायालय भेजा जा रहा है।

बरेली में नाबालिग बच्‍ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया, मामला दर्ज

बरेली जिले के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय एक बच्ची के साथ एक युवक ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि शेरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना की शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

जल्द ही उसको गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शेरगढ़ थाना क्षेत्र में बच्ची शनिवार की शाम अपने पड़ोस की एक हमउम्र बच्ची के साथ खेतों में बकरियां चराने गई थी।

सूत्रों के अनुसार शाम को जब दोनों बच्चियां खेत में बकरियां चरा रही थीं कि तभी वहां एक अज्ञात युवक पहुंचा और वह 10 वर्षीय बच्ची को उठाकर खेत में ले गया, जहां उसके साथ उसने दुष्कर्म किया। सूत्रों के मुताबिक जब आरोपी बच्ची को उठाकर ले गया तभी उसके साथ की बच्ची चीखती-चिल्लाती हुई।

वहां से भागी और कुछ दूरी पर काम कर रहे एक व्यक्ति को घटना के बारे में बताया, इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे लोगों को देखकर आरोपी मौके से बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना की जानकारी लगते ही शेरगढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली