लाइव न्यूज़ :

संबलपुर सरकारी विश्वविद्यालयः सहायक प्रोफेसर ने शादी का वादा कर आधिकारिक आवास पर 20 वर्षीय छात्रा का यौन शोषण किया, विवाह से किया इनकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2025 05:56 IST

Sambalpur Government University: छात्रा की शिकायत पर संबलपुर महिला थाने ने मामला दर्ज किया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देआधिकारिक आवास पर छात्रा का यौन शोषण किया लेकिन बाद में विवाह से इनकार कर दिया।गिरफ्तारी के बाद विश्वविद्यालय ने इस सहायक प्रोफेसर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

Sambalpur: ओडिशा के संबलपुर में एक सरकारी विश्वविद्यालय के एक सहायक प्रोफेसर को 20 वर्षीय छात्रा का यौन शोषण करने के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि छात्रा की शिकायत पर संबलपुर महिला थाने ने मामला दर्ज किया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार सहायक प्रोफेसर ने शादी का वादा कर अपने आधिकारिक आवास पर छात्रा का यौन शोषण किया लेकिन बाद में विवाह से इनकार कर दिया। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि एक स्थानीय अदालत ने आरोपी को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तारी के बाद विश्वविद्यालय ने इस सहायक प्रोफेसर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

यह घटना बालासोर के एक कॉलेज की 20 वर्षीय छात्रा द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने वाले एक प्रोफेसर के खिलाफ "कार्रवाई नहीं होने" के कारण आत्मदाह कर लिए जाने के कुछ दिन बाद सामने आयी है। लगभग 60 घंटे तक ज़िंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद सोमवार रात एम्स-भुवनेश्वर में उस छात्रा की मौत हो गई थी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा